MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • जब 'वंदे भारत ट्रेन' के पराठे से निकला मरा कॉकरोच, इस यात्री ने फिर क्या किया, वैसा आप भी कर सकते हैं

जब 'वंदे भारत ट्रेन' के पराठे से निकला मरा कॉकरोच, इस यात्री ने फिर क्या किया, वैसा आप भी कर सकते हैं

वंदे भारत ट्रेन में दूषित खाना मिलने का मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक पैसेंजर को परोसे गए पराठे में कॉकरोच निकलने की शिकायत को IRCTC ने गंभीरता से लिया और लाइसेंसी सर्विस प्रोवाइडर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jul 28 2023, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Viral

भोपाल. वंदे भारत ट्रेन में दूषित खाना मिलने का मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक पैसेंजर को परोसे गए पराठे में कॉकरोच निकलने की शिकायत को IRCTC ने गंभीरता से लिया और लाइसेंसी सर्विस प्रोवाइडर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। रेलवे ने जीरो टॉलरेंस की सख्त चेतावनी भी दी है। घटना 24 जुलाई की है। यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे को ट्वीट करके दी थी। इसके बाद रेलवे ने यात्री को तुरंत दूसरा खाना उपलब्ध कराया था।

26
Image Credit : Viral

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह के मुताबिक, 24 जुलाई को गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस के सी-8 कोच में सीट नम्बर-57 पर भोपाल से ग्वालियर तक की यात्रा कर रहे एक यात्री को परोसे गए पराठे में कॉकरोच निकले की शिकायत मिली थी। 27 जुलाई को फूड लाइसेंस होल्डर पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया।

36
Image Credit : Viral

आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर केके सिंह ने बताया कि रेलवे ने आरके एसोसिएट पर कार्रवाई की है। अब किचन की रेगुलर चेकिंग भी की जा रही है। ट्रेन का उद्घाटन 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर किया था।

46
Image Credit : Viral

हालांकि ऐसा नहीं है कि वंदे भारत ट्रेन में हर जगह खाने की शिकायत मिल रही हो। 27 जुलाई को The pious hindu(@DevSingh0777) नामक यूजर ने tweet किया-मेरा अब तक का सबसे अच्छा ट्रेन अनुभव। इस अद्भुत ट्रेन वंदे भारत के लिए भारतीय रेलवे की प्रशंसा के लिए शब्द नहीं हैं। मैं दिल्ली से धेरादून की यात्रा कर रहा था। यात्रा का अनुभव, भोजन की गुणवत्ता, समय की पाबंदी, स्वच्छता सब कुछ उत्कृष्ट था।

56
Image Credit : Viral

अतुल चंद्रा(@AtulCha24604576) नामक यूजर ने 26 जुलाई, 2023 को tweet किया-दिल्ली से लुधियाना की मेरी यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन 22439, पीएनआर-2746059385 पर नाश्ते के लिए उत्कृष्ट भोजन गुणवत्ता प्रदान करने के लिए धन्यवाद। मैंने विशेष रूप से परोसे गए स्वादिष्ट छोले कुल्चे का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें-झांसी की 27 साल की लड़की ने शिवजी से क्यों लिए 7 फेरे?

66
Image Credit : Viral

अगर आपको ट्रेन में निर्धारित रेट से महंगा या खराब खाना मिला है, तो आप रेल नियमों के मुताबिक139 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-अंजू थॉमस की Love Story: पाकिस्तान में बुर्का पहने शौहर के संग डिनर करते दिखीं मोहतरमा, Watch Video

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Recommended image2
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved