कांग्रेस MLA पर नक्सली हमला: काफिले में चल रहीं जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी को बनाया निशाना

Published : Apr 18, 2023, 07:40 PM ISTUpdated : Apr 18, 2023, 07:41 PM IST
Naxal

सार

अधिकारिक रूप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि हमले से सभी लोग सुरक्षित निकल आए हैं। यह हमला गंगालूर थानाक्षेत्र का है। 

Naxals attack: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। राज्य के बीजापुर से कांग्रेस विधायक एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी हमला हुआ। नक्सलियों ने काफिले पर ताबड़तोड़ फॉयरिंग की है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन पर सबसे अधिक गोलियां लगी है। हालांकि, अधिकारिक रूप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि हमले से सभी लोग सुरक्षित निकल आए हैं। यह हमला गंगालूर थानाक्षेत्र का है।

नुक्कड़ सभा करने के बाद लौट रहे थे कांग्रेस विधायक

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायात सदस्य पार्वती कश्यप सहित अन्य कांग्रेस नेता, गंगालूर क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा करने पहुंचे थे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। यहां नुक्कड़ सभा करने के बाद विधायक विक्रम मंडावी काफिले के साथ लौट रहे थे। लौटते समय पदेड़ा गांव के पास कथित नक्सलियों ने हमला बोल दिया। वह गुजर रहे वाहनों के काफिले पर फायरिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि काफी तेजी से आगे निकल गया लेकिन कई गाड़ियों में गोलियां मारी गई। जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में भी कई फायरिंग हुई। दिन का उजाला होने की वजह से काफिला तेजी से निकल गया और कोई हानि नहीं हो सकी।

बड़ी घटना को अंजाम देने में लगे रहते हैं नक्सली

दरअसल, बस्तर में नक्सलियों का TCOC(टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चल रहा है। नक्सली TCOC के दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। 25 मई 2013 को कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल सहित 25 से अधिक कांग्रेसियों को अभियान के दौरान ही नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया था। सुकमा-जगदलपुर मार्ग पर झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल के काफिले पर हमला किया था।

इसी तरह 2019 के चुनाव के दौरान नक्सलियों ने बीजेपी के आदिवासी नेता को उड़ा दिया था। दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी पर नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को श्यामागिरी गांव के पास हमला किया था। विस्फोट में मंडावी का बुलेटप्रूफ वाहन उड़ा दिया गया था। यह हमला आईईडी से किया गया था। बाद में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी, उनका ड्राइवर और तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली