PM Awas Yojana Gramin Raipur: बरसात में टपकती छत से पक्के घर तक, पीएम आवास योजना ने बदली अमृतलाल की जिंदगी

Published : Jun 26, 2026, 04:23 PM IST
PM Awas Yojana Gramin Raipur

सार

PM Awas Yojana Gramin Chhattisgarh: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से छत्तीसगढ़, रापुयर के पंडरीपानी के अमृतलाल परिवार को पक्का घर मिला। कच्चे मकान की परेशानियां खत्म हुईं। जानिए

PM Awas Yojana Gramin Raipur Chhattisgarh: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से हजारों परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के निवासी अमृतलाल का परिवार इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है। वर्षों तक कच्चे मिट्टी के मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाला यह परिवार अब सुरक्षित और मजबूत पक्के घर में सम्मान और खुशी के साथ रह रहा है।

ग्राम पंचायत पंडरीपानी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

ग्राम पंचायत पंडरीपानी में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान 24 जून को कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने अमृतलाल के नए आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवारों को नया जीवन दिया है।

पहले कच्चा मकान, बरसात में कठिन जीवन

अमृतलाल ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मिट्टी के घर में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर हो जाती थीं और सीलन की समस्या बनी रहती थी। इस कारण पूरे परिवार को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी और सुरक्षित जीवन जीना मुश्किल हो जाता था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे खुद से पक्का घर बना सकें।

पीएम आवास योजना से बदला जीवन स्तर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृति मिलने के बाद अमृतलाल के परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ। उन्हें एक मजबूत, सुरक्षित और सुविधायुक्त पक्का घर मिला। अब बारिश और मौसम की समस्याओं से राहत मिल गई है। स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलने से परिवार की जीवनशैली में बड़ा सुधार आया है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिला है और पूरे परिवार में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा है।

सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में सरकार का प्रयास

अमृतलाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन देना है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर प्रदेश के हजारों परिवारों के जीवन में खुशहाली और नया विश्वास ला रही है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Chhattisgarh Tiranga Yatra: सारंगढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे