5 साल और मिलेगा गरीबों को फ्री में राशन, 13 करोड़ लोगों की दूर हुई गरीबी

Published : Nov 04, 2023, 03:57 PM ISTUpdated : Nov 04, 2023, 04:24 PM IST
modi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए गरीबों को 5 साल फ्री में राशन देने की बात कही है।

दुर्ग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के करोड़ों लोगों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि फ्री में राशन देने की योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ाया जाएगा। जिसका लाभ देश के 80 करोड़ गरीबों को मिलेगा।

पीएम मोदी द्वारा दुर्ग छत्तीसगढ़ में की गई इस घोषणा से जनता में खुशी की लहर है। क्योंकि इस योजना के तहत गरीबों को हर महीने फ्री में गेहूं चावल, नमक सहित अन्य राशन मिलता है। पीएम ने कहा कि हमने 5 साल में 13.5 करोड़ गरीबों की गरीबी दूर की है।

 

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थित रविशंकर स्टेडियम में संबोधित करते हुए कहा मैं हर गरीब का बेटा हूं, भाई हूं दोस्त हूं। हमने गरीबों को रहने के लिए घर दिया है। मैं गारंटी देता हूं कि भाजपा की सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर, महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि महिलाओं को किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

 

छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले पीएम मोदी शनिवार को दुर्ग पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, दो दिन पहले रायपुर में हुई बड़ी कार्रवाई ने कांग्रेस की पोल खोल दी है। महादेव बेटिंग ऐप के माध्यम से गरीब और जनता को लूटा है। इस लूट के पैसे से कांग्रेस ने अपनी ​तिजोरी भरी है।

 

 

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें....

.कांग्रेस को घोटाले की सरकार बताया।

.भ्रष्टाचार, अपनों को नौकरियां देना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

.कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टका का खेल रहता है।

.भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं का प्राथमिकता से ध्यान रखा है।

.छत्तीसगढ़ को संवारने की गांरटी देता हूं।

.कांग्रेस की सरकार जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।

.महादेव ऐप के माध्यम से खूब लूटा है।

.ये पैसा गरीब और युवाओं को लूट कर जमा किया है।

.भ्रष्टाचार में कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा है।

.कांग्रेस इसी भ्रष्टाचार के पैसे से तिजोरियां भर रही है।

.सीएम को बतााना चाहिए कि दुबई में बैठे आरोपियों के साथ क्या संबंध है।

.दो दिन पहले हुई बड़ी कार्रवाई से सीएम बौखला गए हैं।

.कांग्रेस में घोटालों की कमी नहीं है।

.सीमेंट, शराब, चावल आदि घोटाले करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

.गरीबों को धोखा देने वाले और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा।

.विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस कर रही अवैध धन का उपयोग।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Raigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने रंगोली और क्विज से दिखाया राष्ट्रप्रेम, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प