पीएम मोदी ने बोला छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल पर हमला, बोले- महादेव को भी नहीं छोड़ा

Published : Nov 04, 2023, 01:44 PM ISTUpdated : Nov 04, 2023, 01:53 PM IST
pm modi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरी भरी है।

दुर्ग. विधानसभा चुनाव 2023 के तहत एमपी, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में चुनावी प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। इसी क्रम में विभिन्न प्रदेशों में भाजपा कांग्रेस के दिग्गज नेता रैली, सभाएं व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से वोट देने की अपील कर रहे है। जिसमें पीएम मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता इन दिनों चुनावी दौरे पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां जनता को संबोधित करते हुए सीधे सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, अवैध सट्टेबाजी ऐप के माध्यम से अपनी तिजोरियां भरी हैं।

आपको बतादें कि महादेव बे​टिंग ऐप मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद सीएम भूपेश बघेल का नाम आया है। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र से भी जनता को रूबरू करवाया।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Raigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने रंगोली और क्विज से दिखाया राष्ट्रप्रेम, लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प