ड्राइवर के बिस्तर-कमोड से मिले 5 करोड़, नौकरानी का काम करती है बीवी-उधार आता है राशन

Published : Nov 04, 2023, 09:22 AM ISTUpdated : Nov 04, 2023, 11:04 AM IST
ed raid

सार

विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिसके घर में खाने का सामान भी उधार आता था। वहां से पांच करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

भिलाई. हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ड्राइवर की। जिसकी बीवी लोगों के घर काम करती है। हैरानी की बात तो यह है कि उसके घर किराने का सामान भी पड़ोस की दुकान से उधार आता है। जब इतनी बड़ी छापेमार कार्रवाई हुई तो लोग भी देखकर हैरान रह गए कि जिसके घर में किराने का सामान भी 1-1 किलो करके उधार लिया जाता है। उसके घर करोड़ों रुपए कहां से आ गए।

दरअसल ईडी ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले ड्राइवर के घर छापा मारा तो नोटों की गड्डियां देखकर पूरी टीम हैरान रह गई। ड्राइवर के घर में बिस्तर की पेटी से लेकर टॉयलेट में लगे कमोड तक में पैसा ही पैसा निकला। ऐसे में नोटों को गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी। तब जाकर नोटों की गिनती हुई।

 

यह भी पढ़ें :  पियानो और मंजीरे बजाता रहा पेशेंट, AIIMS के डॉक्टरों ने कर दिया ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन

5 करोड़ रुपए किए जब्त

बताया जा रहा है कि ड्राइवर के घर से ईडी को 5 करोड़ से अधिक कैश मिला है। ये कैश 500 रुपए के नोटों और 2000 रुपए की नोटों की गड्डियों के रूप में था। इस मामले में ईडी जांच में जुट गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये पैसा चुनाव में खपाने के लिए लाया गया है। वहीं एक और बात निकलकर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि वह ड्राइवर कोई सट्टा एप भी चलाता था।

 

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में भाजपा का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं को 12 हजार रुपए सहित किये 10 बड़े वादे

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र