Raigarh News: संजय मार्केट को मिली बड़ी सुविधा, महिलाओं-बच्चों-दिव्यांगों का भी रखा गया है ध्यान

Published : Oct 06, 2026, 07:11 PM IST
Raigarh News sanjay market update

सार

संजय मार्केट में एयरपोर्ट की तर्ज पर दो मंजिला आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक तैयार है। 20 सीट के वॉशरूम के साथ 50 दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी बनाई जा रही है।

रायगढ़। शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र संजय मार्केट में एयरपोर्ट की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त आकांक्षी टॉयलेट ब्लॉक तैयार किया गया है। लंबे समय से इंतजार की जा रही यह सुविधा जल्द ही नागरिकों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए इस आधुनिक वॉशरूम का नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों मंजिलों पर उपलब्ध सुविधाओं के साथ निर्माण गुणवत्ता, साफ-सफाई, फिनिशिंग और नागरिकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Sanjay Market Toilet: दो मंजिला भवन में 20 सीट की व्यवस्था

आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किए गए इस दो मंजिला वॉशरूम में कुल 20 सीट की व्यवस्था की गई है। आकर्षक डिजाइन और बेहतर फिनिशिंग के साथ तैयार यह सुविधा केंद्र संजय मार्केट आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए उपयोगी होगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वॉशरूम के सामने विकसित की जा रही टू-व्हीलर पार्किंग का भी जायजा लिया। पार्किंग स्थल पर ढलाई का काम जारी था। अधिकारियों को वॉशरूम और पार्किंग से जुड़े बाकी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Two Wheeler Parking: 50 वाहनों की पार्किंग से मिलेगी राहत

संजय मार्केट में वॉशरूम के सामने करीब 50 फीट क्षेत्र में टू-व्हीलर पार्किंग विकसित की जा रही है। इसमें एक साथ लगभग 50 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे बाजार में आने वाले लोगों को व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Municipal Corporation: स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं देना प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि संजय मार्केट शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और यहां रोज बड़ी संख्या में नागरिक व व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे व्यस्त स्थान पर स्वच्छ, आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक वॉशरूम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

इसी जरूरत को देखते हुए एयरपोर्ट की तर्ज पर बेहतर सुविधाओं वाला दो मंजिला वॉशरूम तैयार किया गया है। इसके साथ व्यवस्थित टू-व्हीलर पार्किंग भी बनाई जा रही है। निगम का प्रयास है कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

महिलाओं के लिए ग्राउंड फ्लोर पर ये सुविधाएं

आकांक्षी टॉयलेट ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर को महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। यहां सुविधाओं में शामिल हैं:

  • 4 इंडियन सीट
  • 2 वेस्टर्न सीट
  • 2 यूरिनल
  • 2 बाथरूम
  • दिव्यांगजन के लिए 1 विशेष टॉयलेट
  • 2 वॉश बेसिन
  • 1 बेबी केयर रूम

पुरुषों के लिए फर्स्ट फ्लोर पर विशेष व्यवस्था

फर्स्ट फ्लोर पर पुरुषों के लिए वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। यहां नागरिकों को मिलेंगी:

  • 6 इंडियन सीट
  • 2 वेस्टर्न सीट
  • 5 यूरिनल
  • 3 बाथरूम
  • 2 वॉश बेसिन

इस आकांक्षी टॉयलेट ब्लॉक में सुविधा, स्वच्छता और समावेशी व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। दिव्यांगजनों और बच्चों की जरूरतों को भी डिजाइन में शामिल किया गया है। सुविधा शुरू होने के बाद संजय मार्केट आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

CG Seva Sankalp Abhiyan: किसानों और ग्रामीणों के लिए सूरजपुर में लगा खास शिविर, जानें कौनसी योजनाओं का मिलेगा लाभ
CG News: खेल प्रतियोगिता के समापन पर बड़ा ऐलान, बलौदाबाजार में खुलेगा DIET; रायपुर संभाग चैंपियन