रायगढ़ में सेवा सेतु शिविर: एक ही जगह मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, बीपी-शुगर की भी हुई जांच

Published : Oct 12, 2026, 07:02 PM IST
Raigarh Seva Setu Shivir

सार

Raigarh News: नगर निगम कार्यालय में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित हुआ। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड समेत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में बीपी और शुगर जांच कर नागरिकों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Seva Setu Shivir Raigarh: शासन के निर्देशानुसार सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

सेवा सेतु शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी

शिविर में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, नल-जल विभाग, पीडी, लोक निर्माण विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां पहुंचे नागरिकों को संबंधित योजनाओं, पात्रता की शर्तों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों की जरूरतों और समस्याओं के अनुसार आवेदन लेने तथा विभागीय प्रक्रियाओं के माध्यम से उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाना रहा। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने के बजाय एक ही जगह पर आवश्यक जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिली।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, दुर्ग को भी मिले ₹218 करोड़ के विकास कार्य

रायगढ़ सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता

जनसेवा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप भी लगाया गया। इसमें महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे तथा पार्षद नवाब खान नब्बू और अमरनाथ रात्रे ने अपना बीपी और शुगर परीक्षण कराया। जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी लिया। उन्होंने नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

महापौर ने पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर नागरिकों और शासकीय विभागों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हैं। नगर निगम का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 5 हजार से ज्यादा का चयन

सभापति ने जनसेवा और जनसुविधाओं को बताया प्राथमिकता

सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान जनसेवा और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का माध्यम है। ऐसे शिविरों से विभिन्न विभाग एक मंच पर आते हैं और नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय को प्रभावी सेवा का आधार बताते हुए नागरिकों से शिविरों का लाभ उठाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh News: महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, दुर्ग को भी मिले ₹218 करोड़ के विकास कार्य
छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 5 हजार से ज्यादा का चयन