Raipur News: मीरा के छोटे से पसरे पर अचानक पहुंचे CM साय, मिट्टी का दीया खरीदा और दिया बड़ा संदेश

Published : Sep 15, 2026, 06:16 PM IST
CM Vishnudev Sai

सार

CM Vishnudev Sai: रायपुर में दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM विष्णुदेव साय। एक दीया खरीदा और दिए 1000 रुपए, जानिए फिर क्या हुआ और क्यों खास बना यह पल।

Chhattisgarh News: रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए 15 सितंबर का दिन खास बन गया। रोज की तरह वह अपने छोटे से पसरे में दीये सजाकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला अचानक उसके पसरे के पास रुका। मुख्यमंत्री ने मीरा से मिट्टी का एक दीया खरीदा, जो ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। उन्होंने मीरा को एक हजार रुपए भी दिए।

CM Sai ने जाना महिला का हाल, योजनाओं की भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के मीरा से उसके काम और परिवार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा ने बताया कि उसका बैंक खाता प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुल चुका है। साथ ही, उसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करे।

ये भी पढ़ें- PM आवास योजना से बदली गरीब परिवारों की जिंदगी, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- 'हर जरूरतमंद को मिलेगा सम्मानजनक घर'

स्थानीय विक्रेताओं और कारीगरों को प्रोत्साहन का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले छोटे विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ताकत हैं। स्थानीय सामान खरीदना केवल खरीदारी नहीं, बल्कि किसी परिवार के श्रम, हुनर और आजीविका का सम्मान भी है।

ये भी पढ़ें- PM Matsya Sampada Yojana: धान से आगे बढ़े छत्तीसगढ़ के महासमुंद के किसान, मछली पालन से बढ़ी कमाई

‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में दीया आशा, प्रकाश और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ भी सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को दर्शाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्यों में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर में लगा सेवा सेतु शिविर, 331 ग्रामीणों को मौके पर मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
Sarangarh News: खेल महाकुंभ में गूंजा जोश, 330 खिलाड़ियों ने दिखाया दम