'लव मैरिज' के बाद 'लव' छूमंतर-मारपीट शुरु, हैवान ने कैंची से गोदकर मार डाला: बहुत शॉकिंग है ये कांड

Published : Mar 25, 2023, 07:06 PM ISTUpdated : Mar 25, 2023, 07:08 PM IST
raipur crime news husband killed his wife with Scissor

सार

मोहरदास पत्नी को वापस लाने के लिए उसके मायके पहुंचा। पत्‍नी ने साफ इंकार कर दिया तो वह उसे जबरन खींचकर घर ले जाने लगा। उसकी पत्नी ने उसे जबरन घर ले जाने से रोका। मोहरदास ने कैंची उठा ली और उसी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक शॉकिंग स्टोरी सामने आई है। लव मैरिज के बाद प्रेमी जोड़ा किराए के मकान में रह रहा था। पर शादी के कुछ ही दिनों बार शादीशुदा जिंदगी से 'लव' छूमंतर हो गया। विवाहिता के हिस्से में आई सिर्फ मारपीट। रोज रोज की मारपीट से तंग आकर एक दिन वह अपने मायके चली गई। पति को यह ठीक नहीं लगा। वह अपनी पत्नी के मायके पहुंच गया और उसे जबरने ससुराल लाने की कोशिश करने लगा। वह नहीं मानी तो कैंची से उस पर इतनी बार वार किए कि मौके पर ही विवाहित की मौत हो गई। बहरहाल, पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

2021 में की थी लव मैरिज

यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है। मृतका पल्लवी डहरिया का सिमगा निवासी मोहरदास डहरिया से प्रेम प्रसंग था। जून 2021 में दोनों ने लव मैरिज कर लिया। शादी के बाद दंपत्ति किराए के मकान में रहने लगे। पहले वह आमासिवनी इलाके में रेंट के मकान में रहते थे। बीते 5 मार्च को उन्होंने मकान बदला और सड्डू शिवम सिटी इलाके में दूसरा किराए का मकान लेकर रहने लगे। युवक अपनी पत्नी से मारपीट करता था। उसने मारपीट की हदें पार कर दी थीं। इसी वजह से बीते 23 मार्च को विवाहिता आमासिवनी स्थित अपने मायके चली गई। घर वालों ने पूछा तो उसने बताया कि पति उसकी बहुत पिटाई करता है। इससे वह तंग आ गई है।

मारपीट से आजिज आकर गई मायके

बहरहाल, यह बात जब मोहरदास को पता चली तो उसे ठीक नहीं लगा और वह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए उसके मायके पहुंच गया। जब उसने अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। जिद्दवश मोहरदास अपनी पत्नी को जबरन खींचकर घर ले जाने लगा। उसकी पत्नी ने उसे जबरन घर ले जाने से रोका। इस वजह से मोहरदास के सिर पर गुस्सा सवार हो गया और उसने पास ही रखी सिलाई मशीन पर पड़ी कैंची उठा ली और उसी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी पर कैंची के 8-9 वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी के मर्डर के बाद खुद की जान लेने की भी कोशिश

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने खुद की भी जान लेने की कोशिश की। उसने कैंची से अपना गला रेतने का प्रयास किया। लड़की के परिजनों ने वारदात की जानकारी, अन्य लोगों को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान मोहरदास अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। उसने अपना गला और हाथ कैंची से काटने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मोहरदास के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस
IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़