चीख-पुकार सुन दौड़े परिवार वाले, कमरे से बाहर आयी दुल्हा-दुल्हन की खून से लथपथ लाश

Published : Feb 22, 2023, 10:38 PM IST
married on 19 feb

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे दुल्हा-दुल्हन की चीख पुकार सुनकर परिवार कमरे की तरफ दौड़ा। कमरा अंदर से बंद था। एक व्यक्ति खिड़की से अंदर भेजा गया तो उसने दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे दुल्हा-दुल्हन की चीख पुकार सुनकर परिवार कमरे की तरफ दौड़ा। कमरा अंदर से बंद था। एक व्यक्ति खिड़की से अंदर भेजा गया तो उसने दोनों की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया। पता चला कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हुआ और दुल्हे ने पहले दुल्हन की चाकू से मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली यह घटना जिसने सुनी, उसी ने अपने दांतो तले अंगुली दबा ली। रिसेप्शन का यह आयोजन टिकरापारा के बृजनगर इलाके में किया गया था।

19 फरवरी को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी को असलम अहमद और कैकशां बानों की शादी हुई थी। मंगलवार को नव विवाहित दंपत्ति के रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी। पूरे परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। दुल्हा और दुल्हन रिसेप्शन के लिए तैयार भी हो रहे थे। ब्यूटीशियन ने दुल्हन का मेकअप किया था। दोनों एक ही कमरे में तैयार हो रहे थे और उसे अंदर से बंद किया हुआ था।

कमरे के अंदर मिली दोनों की लाश

तभी अचानक उनके कमरे से चीख पुकार की आवाज सुनाई दी। पर उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसलिए खुला नहीं। परिवार वालों ने एक शख्स को खिड़की से कमरे के अंदर भेजा तो वहां के हालात देखकर उस शख्स के होश उड़ गए। दुल्हा और दुल्हन की खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ी हुई थी। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों के शवों पर थे चाकू के निशान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा। पुलिस ने आशंका जतायी है कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पहले पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की और फिर बाद में खुद की जान ले ली। दोनों के शवों पर चाकू के निशान थे। इसलिए आशंका यह भी जतायी जा रही है कि दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से वार किए होंगे। पुलिस लव ट्राएंगल के नजरिए से भी घटना की तफ्तीश कर रही है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस
IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़