रायपुर में भीषण हादसा : 13 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरी थीं लाशें

Published : May 12, 2025, 07:07 AM ISTUpdated : May 12, 2025, 08:27 AM IST
road accident in Raipur

सार

रायपुर के बंगोली इलाके में माजदा और ट्रेलर की भिड़ंत में 13 लोगों की जान चली गई और 50 से ज़्यादा घायल हो गए। खरोरा से छठी कार्यक्रम के बाद लौट रहे लोगों से भरी माजदा को रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मारी।

रायपुर, छत्तसीगढ़ से सुबह-सुबह बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां रायपुर के बंगोली इलाक में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां माजदा को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, यानि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

रायपुर के खरोरा इलाके में हुआ यह भयानक हादसा 

दरअसल, हादसे के शिकार हुए लोग, खरोरा के बाना गांव में छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बंगोली में रायपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने माजदा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गए वहीं कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। तो कुछ ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों में महिलाओं-बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

रायपुर के एसपी ने बताई हादसे की डिटेल

हादसे की जानकारी देते हुए रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि  एक्सीडेंट छत्तीसगढ़ में रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारगांव के पास    उस वक्त हुआ जब ट्रक चौठिया छट्टी में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें तुरंत डॉ. बी.आर. आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल, रायपुर ले जाया गया।

कलेक्टर से विधायक तक पहुंचे अस्पताल

बता दें कि भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे पर जाम भी लग गया। कड़ी मेहनत के बाद ट्रैफिक को हटाया गया। वहीं एक्सीडेंट की खबर लगते ही कलेक्टर गौरव सिंह, विधायक गुरु खुशवंत, अनुज शर्मा हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे।

कहीं मिला धड़ तो कहीं था सिर...रायपुर हादसे की आंखोंदेखी

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि उस मंजर को देखकर कलेजा कांप गया। एक शव तो दो टुकड़ों में कट गया था, धड़ कहीं पड़ा था तो सिर कहीं सड़क किनारे मिला। हादसे की शिकार सबसे अधिक महिलाएं हुए हैं, सभी की लाशें यूं सड़क पर कटी-फिटी हालत में बिखरी पड़ी मिलीं।

 

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल