Published : Apr 26, 2023, 05:56 PM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 06:00 PM IST
दंतेवाड़ा. ये तस्वीरें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार(26 अप्रैल) को हुए नक्सली हमले के बाद की हैं। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट करके पुलिस का व्हीकल्स उड़ा दिया। हमले में 10 पुलिसकर्मियों के अलावा ड्राइवर की भी मौत हो गई।
दंतेवाड़ा. ये तस्वीरें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार(26 अप्रैल) को हुए नक्सली हमले के बाद की हैं। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट करके पुलिस का व्हीकल्स उड़ा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 50 किलो विस्फोटक यूज किया गया। हमले में 10 पुलिसकर्मियों के अलावा ड्राइवर की भी मौत हो गई। यह अटैक दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ।
211
पुलिस की टीम बारिश के में फंसे सुरक्षाबलों का रेस्क्यू करने जा रही थी, तभी ये हमला हुआ।
311
इस नक्सली हमले के बाद जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
411
मीडिया सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम भी फेंका था।
511
IG सुंदरराज पी ने हमले के बाद कहा कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और आफिसर भेजे गए हैं।
611
बस्तर में नक्सलियों का टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैम्पेन यानी TCOC चल रहा है। कहा जाता है कि इस दौरान नक्सली बड़े हमले करते हैं।
711
TCOC को देखते हुए पुलिस फोर्स का अलर्ट किया गया है। बस्तर सहित तमाम नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग जारी है।
811
इस नक्सली हमले पर पीएम मोदी ने दु:ख जताते हुए कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
911
इस नक्सली के हमले के बाद बस्तर में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैंसेजर और नाइट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। यानी ये ट्रेनें दंतेवाड़ा नहीं जाएंगी।
1011
सूत्रों के अनुसार DRG के जवानों को दंतेवाड़ा में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के बाद जवान लौट रहे थे, तभी हमला हुआ।
नक्सली हमले में जान गंवाने वालों में-प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।