जीवन की अंतिम Reels: रोकने पर भी नहीं रुका और स्टंट के चक्कर में स्लैब से सीधे 20 फीट नीचे जा गिरा, मौत से पहले का वीडियो

Published : Mar 18, 2023, 12:01 PM ISTUpdated : Mar 18, 2023, 12:03 PM IST
 Student fell from the roof of Bilaspur Science College

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। बिलासपुर के साइंस कॉलेज की छत पर चढ़कर रील्स बना रहे एक छात्र की गिरकर मौत हो गई। छात्र इंस्टाग्राम के लिए रील्स बना बना रहा था।

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। बिलासपुर के साइंस कॉलेज की छत पर चढ़कर रील्स बना रहे एक छात्र की गिरकर मौत हो गई। छात्र इंस्टाग्राम के लिए रील्स बना बना रहा था, तभी स्लैब से फिर फिसलने पर वो 20 फीट नीचे जा गिरा। 

हालांकि उसे ऐसा करने के लिए कुछ छात्रों ने रोका था, लेकिन वो नहीं माना। उसके साथियों का कहना है कि वीडियो बनवाने से पहले वो छत की स्लैब पर कूदा था, लेकिन बैलेंस बिगड़ने पर वो सीधे नीचे जा गिरा। उसे नीचे जमीन पर तड़पता देखकर साथी दौड़े-दौड़े भागे।

pic.twitter.com/X3YJzVTVhG

जांजगीर-चाम्पा जिले के सरखो निवासी 20 वर्षीय आशुतोष साव पिता रविशंकर यहां अशोकनगर में किराए के रूम में रहता था। वह बिलासपुर के साइंस कॉलेज में बीसीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि रोज की तरह वह 17 मार्च को कॉलेज आया था। दोपहर करीब तीन बजे क्लासेस खत्म के बाद आशुतोष अपने दोस्त सुमीत पांडेय, सिद्धांत यादव, वैभव कौशिक, रोशन कश्यप और सिम्मी साहू के साथ घूमते-फिरते कॉलेज की छत पर चला गया था। आशुतोष अपने घर का इकलौता बेटा था।

कॉलेज की दो मंजिला छत पर खड़े होकर बातचीत करते हुए अचानक आशुतोष को स्लैब पर चढ़कर रील्स बनाने की सूझी। दोस्त रोकते रहे लेकिन वो उनका हाथ पकड़कर छत से तीन फीट नीचे खिड़की के स्लैब पर कूद। हालांकि पहले तो उसके दोस्त मजे लेते रहे, लेकिन जब उसने स्लैब पर अपना वजन आजमाया, तब उन्होंने उसे ऊपर चढ़ने को कहा। आशुतोष वीडियो बनाने पर अड़ा रहा।

दोस्तों के मुताबिक, इससे पहले कि वे लोग आशुतोष को मनाकर ऊपर चढ़ाते, उसका पैर स्लिप कर गया और वो नीचे गिर गया। घबराए छात्रों ने सबसे पहले इसकी जानकारी 112 और 108 को देनी चाही, लेकिन कॉल नहीं लगा। तब उन्होंने इस बारे में एचओडी को बताया। आशुतोष को पुलिस ने सिम्स पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जब आशुतोष स्टंड कर रहा था, तब उसके दोस्त सुमित पांडेय और छात्रा सिम्मी साहू वीडियो बना रहे थे।

यह भी पढ़ें

नेताओं ने घोटाला किया और पैसा फिल्म कलाकारों पर लुटा दिया, लेकिन जब एक्टर ने ED का नाम सुना, तो 'डायलॉग' भूल गया

SHOCKING NEWS: दोस्त के साथ होटल पहुंची थी 2 बच्चों की मां, मोबाइल में देख लिया कुछ ऐसा कि ऑन द स्पॉट कर लिया सुसाइड

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली