MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Other State News
  • नेताओं ने घोटाला किया और पैसा फिल्म कलाकारों पर लुटा दिया, लेकिन जब एक्टर ने ED का नाम सुना, तो 'डायलॉग' भूल गया

नेताओं ने घोटाला किया और पैसा फिल्म कलाकारों पर लुटा दिया, लेकिन जब एक्टर ने ED का नाम सुना, तो 'डायलॉग' भूल गया

पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती में करोड़ों रुपये के घोटाले की आय का एक बड़ा हिस्सा टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्ट किए जाने का आरोप है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 18 2023, 10:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

कोलकाता. कुछ समय पहले तक फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगने की खबरें आती रहती थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में नेताओं की काली कमाई भी इसमें खपाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती में करोड़ों रुपये के घोटाले की आय का एक बड़ा हिस्सा टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्ट किए जाने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) ने स्पेशल प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(PMLA) कोर्ट में 17 मार्च को यह खुलासा किया। इसमें दावा किया गया कि घोटाले की बड़ी रकम टॉलीवुड के कई एक्टर्स और एक्ट्रेस के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई। इसमें बोनी सेन गुप्ता उर्फ अनुप्रियो सेनगुप्ता का नाम भी सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Asianet News

ईडी के वकील फिरोज एडुल्जी ने PMLA कोर्ट को बताया कि निष्कासित और गिरफ्तार युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता कुंतल घोष के दो बैंक अकाउंट से टॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को 6.50 करोड़ रुपये तक की राशि ट्रांसफर की गई थी।

38
Image Credit : Asianet News

ऐसे ही एक टॉलीवुड अभिनेता बोनी सेनगुप्ता उर्फ ​अनुप्रियो सेनगुप्ता ने एक वाहन खरीदने के लिए कुंतल घोष से 40 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की थी। हांलाकि 16 मार्च की देर शाम वह यह रकम ईडी को पहले ही लौटा चुके थे। हालांकि पूछताछ के दौरान उन्हें समझ नहीं आया कि क्या जवाब दें।

48
Image Credit : Asianet News

हालांकि कुंतल घोष से पैसा पाने वाले किसी भी अन्य अभिनेता या अभिनेत्री ने इस मामले में अपनी बात नहीं रखी है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी आने वाले दिनों में उन्हें पूछताछ के लिए तलब करेंगे।
 

58
Image Credit : Asianet News

ईडी के वकील ने कहा कि इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में बार-बार पूछने के बावजूद कुंतल घोष इस मामले में कोई निश्चित जवाब नहीं दे पाए।

68
Image Credit : Asianet News

यहां तक कि स्पेशल कोर्ट के जज को भी कुंतल घोष के वकील से यह कहते हुए सुना गया कि उनके मुवक्किल को अपने बैंक खाते में बेहिसाब धन के सोर्स का खुलासा करना चाहिए। जज ने कहा, "अगर कोई अवैध तरीकों से 5 करोड़ रुपये कमाता है और फिर 2 करोड़ रुपये पर टैक्स चुकाता है, तो पूरा पैसा लीगल नहीं हो जाता है।"

78
Image Credit : Asianet News

इस बीच, ईडी ने कुंतल घोष के 10 बैंक खातों और एक अन्य निष्कासित और गिरफ्तार युवा तृणमूल नेता शांतनु बंदोपाध्याय के 15 बैंक खातों को पहले ही फ्रीज कर दिया है, जहां से कई करोड़ रुपये के लेनदेन का ईडी के अधिकारियों ने पता लगाया था। 

यह भी पढ़ें-कभी UPSC एग्जाम देने वालों की Dream Girl थीं IAS पूजा सिंघल: कोयले की दलाली में इतने 'नोट' छापे कि रुक ही नहीं रहे ED के 'छापे'
 

88
Image Credit : Asianet News

यह मामला शिक्षक भर्ती घोटाला (Teacher Recruitment Scam) जुलाई, 2022 में मीडिया की हेडलाइन बना था। तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और मंत्री रहे पार्थ चटर्जी और उनकी मित्र अर्पिता मुखर्जी के यहां पड़ी ED की रेड में 50 करोड़ से अधिक कैश और 5 किलो सोना मिला था। 

यह भी पढ़ें-Black धन-दे दनादन: नेताओं, उनके 'खास' और IAS के पास इतना पैसा कि हमारीं 7 पुश्तें भी दोनों हाथों से खर्च करें, तो भी खत्म न हो

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Assam Crime: पिता के 50 लाख चुराए, गर्लफ्रेंड पर उड़ाए 5 लाख, खरीदा iPhone! ऐसे बेनकाब हुआ बेटा
Recommended image2
कनाडा में गुजरात का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’! CM भूपेंद्र पटेल ने खोले 2027 के बड़े प्लान के पत्ते
Recommended image3
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image4
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Recommended image5
Amazon-Instamart-BigBasket पर क्यों गिरी गाज? ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला 'धतूरा'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved