MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • Black धन-दे दनादन: नेताओं, उनके 'खास' और IAS के पास इतना पैसा कि हमारीं 7 पुश्तें भी दोनों हाथों से खर्च करें, तो भी खत्म न हो

Black धन-दे दनादन: नेताओं, उनके 'खास' और IAS के पास इतना पैसा कि हमारीं 7 पुश्तें भी दोनों हाथों से खर्च करें, तो भी खत्म न हो

बेंगलुरु में भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के घर पर छापा मारकर करीब 6 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई बड़े मामले CBI और ED ने ब्रेक किए हैं, जिनमें कल्पना से परे कैश मिला है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 04 2023, 08:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरु(bengaluru). लोकायुक्त पुलिस की एंटी-करप्शन विंग की टीम ने बेंगलुरु में भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के घर पर छापा मारकर करीब 6 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। प्रशांत मदल को 2 मार्च को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई बड़े मामले CBI और ED ने ब्रेक किए हैं, जिनमें कल्पना से परे कैश मिला है। पश्चिम बंगाल का शिक्षक घोटाला, झारखंड का मनरेगा घोटाला, छत्तीसगढ़ का कोयला घोटाला ऐसे ही कुछ चौंकाने वाले केस हैं, जिनमें छापे के दौरान इतना कैश मिला, जिसकी कल्पना पहले  कभी किसी ने नहीं की थी।

26
Image Credit : Asianet News

पहले जानते हैं बेंगलुरु में क्या हुआ?
लोकायुक्त पुलिस की एंटी-करप्शन विंग की टीम ने बेंगलुरु में भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के घर पर छापा मारकर करीब 6 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। प्रशांत मदल को 2 मार्च को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। लोकायुक्त के अधिकारियों ने उन्हें अपने कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। प्रशांत के पिता 'कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड' के चेयरमेन हैं। हालांकि विधायक मदल ने अब इस्तीफ दे दिया है। इस मामले में कर्नाटक के CM बासवराज बोम्मई ने दो टूक कहा कि लोकायुक्त की शुरुआत इसीलिए की गई है, ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लगे।

36
Image Credit : Asianet News

कौन हैं मदल विरुपक्षप्पा?
मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक हैं। वह पहली बार 2008 में चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। हालांकि, 2013 के विधानसभा चुनाव में वह वडनल राजन्ना से चुनाव हार गए थे। लेकिन 2018 में वह फिर से विधायक चुन लिए गए। एडीआर के आंकड़ों के अनुसार, मदालु विरुपक्षप्पा ने 2018 के चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल करते समय 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति की थी। आगे पढ़िए बाकी के बड़े घोटाले
 

46
Image Credit : Asianet News

बंगाल का बहुचर्चित केस
यह मामला जुलाई, 2022 में मीडिया की हेडलाइन बना था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और मंत्री रहे पार्थ चटर्जी और उनकी मित्र अर्पिता मुखर्जी के यहां पड़ी ED की रेड में 50 करोड़ से अधिक कैश और 5 किलो सोना मिला था। यह मामला शिक्षक भर्ती घोटाला (Teacher Recruitment Scam) से जुड़ा है। पढ़िए इससे जुड़ी खबर

56
Image Credit : Asianet News

कोयला घोटाले में 540 करोड़ की उगाही
यह मामला छत्तीसगढ़ से जुड़ा है, जो लगातार सुर्खियों में हैं। प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कोयला लेवी घोटाले और मनी लान्ड्रिंग केस में छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा, दुर्ग सहित झारखंड के रांची और कर्नाटक के बेंगलुरु में छापे मारे थे। ED का दावा है कि 25 रुपए प्रति टन कोयले के अवैध कमिशन से 2 सालों में करीब 540 करोड़ की उगाही की गई। इस मामले में यहां के सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेट्री सौम्या चौरसिया सहित तमाम बड़े अधिकारियों की भूमिका सामने आई थी। पढ़िए इससे जुड़ी खबर

66
Image Credit : Asianet News

झारखंड की रिश्वतघोर आईएएस
यह मामला झारखंड से जुड़ा है। झारखंड की तेजतर्रार IAS पूजा सिंघल (Jharkhand IAS Pooja Singhal) को मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग के आरोप में  प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने छापेमारी के बाद अरेस्ट किया था। इनके यहां से भी 19 करोड़ रुपए कैश मिले थे। पढ़िए इससे जुड़ी खबर
 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Recommended image2
Odisha Bandh Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले रहेंगे? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image3
मनाली में बर्फीली आपदा: होटल 100% फुल, 685 सड़कें बंद, शून्य से नीचे तापमान में फंसे टूरिस्ट, Video
Recommended image4
एक महीने में 900 कुत्तों का कत्लेआम, भारत के इस राज्य में पंचायतें क्यों कर रहीं बेजुबानों का मर्डर?
Recommended image5
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved