MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • कौन हैं सौम्या चौरसिया? छापेमारी के बाद कई लोगों के यहां से मिला 150 करोड़ कैश, इस अफसर की भी चर्चा

कौन हैं सौम्या चौरसिया? छापेमारी के बाद कई लोगों के यहां से मिला 150 करोड़ कैश, इस अफसर की भी चर्चा

नई दिल्ली.  इन दिनों छत्तीसगढ़ की सिविल सर्वेंट सौम्या चौरसिया चर्चा में हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की उप सचिव पद पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री की डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर चौरसिया इन दिनों आयकर विभाग की रेड की कार्रवाई का सामना कर रही हैं। इनकम टैक्स ने छत्तीसगढ़ में कई आईएएस अधिकारी समेत अफसरों के घर छापेमारी की इसमें चौरसिया का घर और दफ्तर भी शामिल है। उनके घर में रेड मारी गई। छापेमारी की इस प्रक्रिया में आईटी को अब तक 150 करोड़ करेंसी हाथ लगी है। अचानक सुर्खियों में महिला सिविल सर्वेंट के बारे में हर कोई जानना चाहता है। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन हैं सौम्या चौरसिया? 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 03 2020, 02:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
सौम्या चौरसिया की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनका जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वे एक IAS अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री के अधिकारी के उच्च पद पर होने के कारण लोग उन्हें आईएएस समझ लेते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है वो दरअसल 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उनके पति का नाम सौरभ मोदी है।
29
उनके करियर की बात करें तो, चौरसिया इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्होंने बिलासपुर जिले के पेंड्रा और बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और पाटन एसडीएम पद रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। उसके बाद उन्होंने पहली बार भिलाई चरौदा नगर निगम की आयुक्त की जिम्मेदारी निभाई।
39
फिर 2016 में इन्हें रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी, इस दौरान वे वित्त, सामान्य प्रशासन जैसे विभागों का प्रभार संभालते रहीं हैं। इसके बाद आज राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए सौम्या को मुख्यमंत्री का उप सचिव नियुक्त किया गया।
49
बीते कुछ दिनों से चौरसिया इनकम टैक्स की कार्रवाई को लेकर चर्चा में हैं। आयकर विभाग ने सीरियल छापेमारी कर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और ब्यूरोक्रेसी में हलचल मचा दी। छापों के पांच दिनों बाद बोर्ड ने माना है कि अब तक इन छापों में 150 करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले सामने आए हैं। तलाशी के दौरान मिले सबूतों और सुरागों के बाद 150 करोड़ रुपए मिले हैं और यह आंकड़ा काफी हद तक बढ़ने की संभावना है।
59
सीबीडीटी ने 5 दिनों में 25 ठिकानों पर कार्रवाई के बाद जानकारी दी। आयकर विभाग की टीम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित बंगले पर भी पहुंची। अधिकारियों ने सौम्या से पूछताछ भी की। इससे पहले टीम ने 28 फरवरी को भी उनके बंगले पर छापा मारा था, लेकिन 24 घंटे के बाद भी किसी के सामने नहीं आने पर विभाग ने बंगले को सील कर दिया था।
69
इसके तीन दिन बाद जब चौरसिया घर पहुंची तो सीलबंद घर को देखा। इनकम टैक्स अधिकारियों ने उनसे 6 घंटे पूछताछ की। अधिकारी कंप्यूटर और लेपटॉप भी खंगालते रहे।
79
बता दें कि सोमवार 2 मार्च को 12 बजे से आयकर विभाग के अधिकारी सौम्या के घर पूछताछ करने पहुंच गए थे। सौम्या रविवार रात करीब 8 बजे अपने सूर्या रेसिडेंसी निवास पहुंची थीं। इसके बाद वो अपनी माता के निवास अपार्टमेंट नम्बर 104 पहुंची थीं।
89
छापेमारी वाले ठिकानों से यही खबर आई कि, आयकर अधिकारी बैगों में नगदी और दस्तावेज भरकर निकल रहे हैं। कुछ लोगों के बंगलों से दीवारें तोड़कर विदेशी मुद्राओं की बरामदगी के साथ कुछ अफसर 40 से ज्यादा बैग और दस्तावेज लेकर अलग-अलग फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि, बरामद किए गए दस्तावेजों से दुबई और सिंगापुर में भी प्रॉपर्टी बनाने का पता चला है। इस वजह से ये मामला जमकर सुर्खियों में है।
99
हालांकि सुर्खियों में आने के बाद मीडिया से बात करते हुए सौम्या चौरसिया ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है। मेरे खिलाफ चाहे जो कार्रवाई करना चाहे कर लें, मैं तैयार हूं। वहीं उन्होंने घर की सील तोड़ने और इस मामले में वकीलों से लीगल एडवाइस लेने की भी बात कही थी।

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image2
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
Recommended image3
अबुझमाड़ दौरा: सीएम विष्णु देव साय ने किया कुरुषनार बालक आश्रम का निरीक्षण, अतिरिक्त कक्ष को मंजूरी
Recommended image4
महतारी वंदन योजना: सीएम विष्णु देव साय ने जारी की 24वीं किस्त, 68 लाख से ज्यादा महिलाओं को सीधा फायदा
Recommended image5
बस्तर की परंपरा के बीच CM विष्णुदेव साय का सांस्कृतिक प्रवास, गढ़बेंगाल घोटुल बना आकर्षण
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved