J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Sonmarg Avalanche CCTV Update: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में रात 10:12 बजे अचानक हिमस्खलन, CCTV में कैद हुआ डरावना पल। होटल इलाका बर्फ़ से घिरा, लेकिन सवाल यही-इतनी चेतावनी के बाद भी हिमस्खलन क्यों हुआ? क्या आगे और खतरा है?

Sonmarg Avalanche CCTV: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात जो हुआ, उसने लोगों को चौंका दिया। Sonmarg Avalanche CCTV Video सामने आने के बाद हर कोई यही पूछ रहा है- आखिर रात के अंधेरे में अचानक इतना बड़ा हिमस्खलन कैसे हो गया? मंगलवार रात करीब 10:12 बजे, मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले के सोनमर्ग रिज़ॉर्ट इलाके में तेज़ हिमस्खलन हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो देखकर डर जरूर महसूस होता है।
CCTV फुटेज में क्या-क्या साफ दिख रहा है?
जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में बर्फ़ तेज़ी से नीचे की ओर आ रही है। होटल इलाक़े के पास बर्फ़ का सैलाब फैल जाता है। कुछ ही सेकेंड में पूरा इलाका सफेद धुंध में बदल जाता है। वीडियो में बर्फ़ की रफ्तार इतनी तेज़ है कि साफ पता चलता है कि यह सामान्य बर्फ़बारी नहीं, बल्कि तेज़ हिमस्खलन था।
More visuals of the avalanche that hit Sonamarg in Jammu and Kashmir at nearly 10.12 pm on Tuesday.
Authorities have advised locals and travellers to remain cautious and avoid avalanche-prone areas until weather conditions improve. https://t.co/bhuZi4iYkCpic.twitter.com/jiMDExFKHW— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) January 28, 2026
क्या होटल और स्थानीय लोग सुरक्षित हैं?
प्रशासन के मुताबिक, हिमस्खलन उस इलाके में हुआ जहां पहाड़ी ढलानों के पास कई होटल बने हुए हैं। आसपास के क्षेत्रों में असर जरूर पड़ा, लेकिन किसी होटल के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की खबर नहीं है और न ही किसी पर्यटक या स्थानीय निवासी के घायल होने की सूचना है। अधिकारी लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह हिमस्खलन उस चेतावनी के एक दिन बाद हुआ, जब अधिकारियों ने ज़िले में तेज़ या हाई-रिस्क हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। यानी मौसम पहले ही खतरनाक संकेत दे रहा था।
A high-intensity powder avalanche hit parts of Sonamarg, impacting areas near the Inter Mountain Sonamarg and Sonamarg Inn hotels, according to initial reports. pic.twitter.com/AYZe0hMsUD
— Kashmir Weather Forecast (@KashmirForecast) January 27, 2026
ट्रांसपोर्ट पर क्या असर पड़ा?
हिमस्खलन और खराब मौसम का असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ा:
- बनिहाल और बडगाम के बीच कुछ ट्रेनें सुबह रद्द करनी पड़ीं।
- कुछ घंटों बाद ट्रैक साफ होने पर सेवाएं बहाल की गईं।
- श्रीनगर-कटरा रूट पर ट्रेनें तय समय से चलीं।
- फ्लाइट्स को रीशेड्यूल किया गया, एयरलाइंस ने सहयोग किया।
A CCTV captured the moment an avalanche hit a resort in Sonamarg, Jammu and Kashmir, late on Tuesday.
No casualties were reported.
A day earlier, the authorities had warned of a high-intensity or high-danger avalanche in the district. pic.twitter.com/k96GCt7kgA— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) January 28, 2026
आगे मौसम को लेकर क्या अलर्ट है?
ज़िला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए बर्फ़ से ढकी सड़कों पर फंसे लोगों की मदद की और मरीजों को स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाया। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फ़बारी हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं और गरज चमक होगी। बुधवार को भी हल्की बारिश या बर्फ़बारी की संभावना
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

