रात में पति ने जहर पीया, सुबह पत्नी ने भी वैसा ही किया, सालभर की खुशहाल मैरिज लाइफ में ऐसा क्या हुआ कि 24 घंटे में सब खत्म?

Published : Mar 03, 2023, 07:39 AM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 07:41 AM IST

दिल्ली में एयरफोर्स के एक पूर्व अधिकारी और उनकी पत्नी की 24 घंटे के अंदर सुसाइड के मामला मीडिया की सुर्खियों में है। अजयपाल ओगरे(37 साल) और उनकी पत्नी मोनिका बंजारे(32 साल) ने दोनों ने जहर पीकर सुसाइड किया था।

PREV
15

नई दिल्ली/रायपुर. दिल्ली में एयरफोर्स के एक पूर्व अधिकारी और उनकी पत्नी की 24 घंटे के अंदर सुसाइड के मामला मीडिया की सुर्खियों में है। अजयपाल ओगरे(37 साल) और उनकी पत्नी मोनिका बंजारे(32 साल) ने दोनों ने जहर पीकर सुसाइड किया था। मूलत: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के रहने वाले अजयपाल ओगरे का घर बलोदा जांजगीर के वार्ड नंबर-2 में है। यहां उनके पिता शिवपाल ओगरे और भाई लोकपाल रहते हैं। अजयपाल नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। अजयपाल ने 1 मार्च की देर रात जहर पी लिया था। जब मोनिका कमरे में पहुंची, तब उसे घटना का पता चला। पति के मुंह से झाक निकलता देखकर वो घबरा गई और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गई। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस सदमे के बाद 2 मार्च को मोनिका ने भी खुद को कमरे में बंद करके जहर पी लिया।

25

अजयपाल के परिजन इस घटना से शॉक्ड हैं। वे कहते हैं  कि उन्हें नहीं मालूम कि दोनों ने सुसाइड क्यों किया? कपल की पिछले साल अक्टूबर में शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें-चंबल की हत्यारिन मां: 4 साल का बेटा उसे 'मां' तक नहीं कहता था, कर बैठी एक भयानक कांड, शौहर बोला-'दिल' तो पागल है

35

अजयपाल ने एयरफोर्स से हाल में वीआरएस ले लिया था। इस समय वो जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास DGCA सेल में ऑपरेशन अधिकारी थे। अजय के पिता शिवराम ओगरे राज्य परिवहन में नौकरी करते थे। इस समय अजय के माता-पिता दोनों की हेल्थ ठीक नहीं रहती है।

45

दिल्ली पुलिस के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी थाने को आधी रात 2.49 बजे फोन आया था। इसमें ट्रांजिट कैंप हुडको प्लेस के ब्लॉक-3ए, फ्लैट नंबर डीबी-402 में सुसाइड की जानकारी थी।

यह भी पढ़ें-75 के Lover ने किया प्रपोज, 70 की Girl Friend को हां कहने में लगे 8 दिन, वृद्धाश्रम में मिले, देखते ही प्यार हो गया

55

कपल के पड़ोसियों के कहना है कि दोनों बहुत खुश रहते थे, आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने सुसाइड कर लिया?

Recommended Stories