राजस्थान के कोटा शहर में एक कलयुगी मां ने अपने मासूम को इसलिए चंबल नदी में फेंक दिया, क्योंकि वो बोल नहीं पाता था। मासूम कोई दूसरे शब्द तो छोड़िए मां तक नहीं कह पाता था। बच्चे से मां परेशान थी।

कोटा. राजस्थान के कोटा शहर में एक कलयुगी मां ने अपने मासूम को इसलिए चंबल नदी में फेंक दिया, क्योंकि वो बोल नहीं पाता था। मासूम कोई दूसरे शब्द तो छोड़िए मां तक नहीं कह पाता था। बच्चे से मां परेशान थी। दरअसल, पुलिस को कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में चंबल नदी में एक 4 साल के मासूम यामीन की लाश मिली थी। वो मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पाढुना का रहने वाला था। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पढ़िए 10 पॉइंट में कैसे हत्यारिन बन गई एक मां?

1. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में चंबल में मिले मासूम के शव की बुधवार(1 मार्च) पहचान की गई थी।

2. यामीन (4) को उसकी मां दिल अफरोज ने ही मारा था। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उसने इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा किया।

3. आरोपी मां ने माना कि यामीन बोल नहीं पाता था। उसे परेशान करता था। इसलिए उसे चंबल नदी में फेंक दिया। हालांकि अफरोज ने घर आकर बताया था उसका पैर फिसल गया था।

4. आरोपी महिला 27 फरवरी को अपने पति व बच्चों के साथ बारां के मांगरोल कस्बे में स्थित अपने मायके आई थी। यहां उसके एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। पति शाकिर वापस श्योपुर चला गया था।

5. पुलिस की पूछताछ में दिल अफरोज ने बताया कि उसकी बहिन भी मांगरोल रहती है। मंगलवार(28 फरवरी) को आरोपी महिला बहिन के यहां जाने के बहाने निकली थी। वो यामीन व 6 महीने की बेटी को लेकर कोटा गई। शाम को मांगरोल चली गई। यहां उसने यामीन के पैर फिसल जाने पर चंबल नदी में गिरने का झूठी कहानी गढ़ी।

6. आरोपी महिला ने माना कि वो कई दिनों से यामीन को मारने की प्लानिंग कर रही थी। वो एक बार कोटा में चंबल नदी के पास अधरशिला नामक जगह पर जा चुकी है। यह जगह सुनसान रहती है।

7. अपने मासूम को मारने के लिए महिला 28 फरवरी को मांगरोल से 90 किलोमीटर दूर कोटा आई थी। उसने अधरशिला के पास जालियों के ऊपर से बच्चे को चंबल नदी में धकेल दिया था।

8. इस हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। शाकिर श्योपुर में सिलाई का काम करता है। उसके मुताबिक अफरोज मानसिक तौर पर बीमार है।

9. शाकिर ने बताया कि उनका निकाह 7 साल पहले दिल अफरोज से हुआ था। उसके 3 बच्चों में 2 लड़कियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 6 साल की है। निकाह के बाद ही पता चल गया था कि अफरोज मानसिक बीमार है।

10. दरअसल, चंबल नदी में 28 फरवरी को कुछ बच्चे नहा रहे थे, तब उन्हें लाश दिखी थी। इस मामले में अधरशिला दरगाह के मौलवी फिरोज अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें

अचानक 9th की छात्रा के दिमाग में ऐसा क्या चलने लगा कि लोग चिल्लाते रहे और वो 6th फ्लोर से कूद गई?

कार में ऐसे नोट भरकर ले जा रहे थे जैसे सब्जी-भाजी, डिग्गी-सीट के नीचे बना रखा था स्पेशल बॉक्स, गिनते के दौरान गायब हुए 10 लाख