छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। यहां के टिकरापारा इलाके में 16 साल की छात्रा ने निर्माणाधीन इमारत के 6th प्लोर से मौत की छलांग लगा दी। इससे पहले शनिवार को भी ऐसा ही केस हुआ था।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। यहां के टिकरापारा इलाके में 16 साल की छात्रा ने निर्माणाधीन इमारत के 6th प्लोर से मौत की छलांग(Minor committed suicide In Raipur) लगा दी। जब यह लड़की कूदने की तैयारी कर रही थी, तब नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वे उसे रोकते रहे, लेकिन लड़की ने उनकी एक नहीं सुनी। घटना बोरियाखुर्द RDA कॉलोनी की हैं। इतनी ऊंचाई से नीचे गिरते ही छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को भी ऐसा ही केस हुआ था। इसमें घायल लड़की का इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पढ़िए चौंकाने वाले दोनों हादसे से जुड़े 10 बड़े पॉइंट

1.जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल पंहुचाया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

2.लड़की का नाम आलिया परवीन बताया गया है। वो 9th की छात्रा थी। जब छात्रा राजधानी के बरियाखुर्द इलाके के RDA बिल्डिंग पर खड़ी होकर कूदने जा रही थी, तो आसपास के लोगों की नजर पड़ी।

3. लोगों ने अपने-अपने तरीके से उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उनकी एक नहीं सुनी। लड़की ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, अभी पता नहीं चल सका है।

4.छात्रा संतोषी नगर के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। जब छात्रा ने बिल्डिंग से छलांग लगाई, तब स्कूल की ड्रेस पहने थी।

5.जिस बिल्डिंग से लड़की ने छलांग लगाई, वह रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की है। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि लड़की का घर घटनास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही है।

6. मृतका अकसर इसी रास्ते से स्कूल आती-जाती थी। अचानक उसे यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

pic.twitter.com/JGePqQ9gbx

Scroll to load tweet…

एक और ऐसा मामला बेमेतरा में सामने आया था

7. ऐसा ही एक मामला शनिवार(25 फरवरी) शाम को बेमेतरा में सामने आया था। यहां एक लड़की 50 फीट ऊंची पानी की टंकी के ऊपर से कूद गई थी।

8. पानी की टंकी से कूदने से पहले लड़की नीचे किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसके बाद वो टंकी पर जा चढ़ औरछलांग लगा दी।

9.पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि भोईनाभाटा निवासी रीना मार्कण्डेय (22) की शादी 2 साल पहले धमतरी में हुई थी। कहा जा रहा है कि ससुराल में उसे परेशान किया जा रहा था। झगड़े के बाद वह अपने मायके आ गई थी।

10. जब लड़की ने पानी की टंकी के ऊपर से छलांग लगाई, उस समय कुछ लोग वहां मौजूद थे। उन्होंने लड़की को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी।

यह भी पढ़ें

लेडी जेलर को लेकर कैदी ने देख लिया कुछ ऐसा कि बुला ली मीडिया, आरोप सुनकर उड़ गए होश

दिल दहलाने वाला वीडियो, मां को कुचल गया कोई व्हीकल, बेबी गोल्डन लंगूर चीखते-रोते उसे उठाता रहा