MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • कार में ऐसे नोट भरकर ले जा रहे थे जैसे सब्जी-भाजी, डिग्गी-सीट के नीचे बना रखा था स्पेशल बॉक्स, गिनते समय गायब हो गए 10 लाख

कार में ऐसे नोट भरकर ले जा रहे थे जैसे सब्जी-भाजी, डिग्गी-सीट के नीचे बना रखा था स्पेशल बॉक्स, गिनते समय गायब हो गए 10 लाख

राजस्थान में एक कार से मिले करोड़ों के नोटों को लेकर विवाद की स्थिति खड़ी हो गई है। पुलिस ने गुजरात के नंबर प्लेट वाली कार से 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, यह रकम हवाला की थी। 

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 02 2023, 08:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

भीलवाड़ा. राजस्थान में एक कार से मिले करोड़ों के नोटों को लेकर विवाद की स्थिति खड़ी हो गई है। पुलिस ने गुजरात के नंबर प्लेट वाली कार से  6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, यह रकम हवाला की थी। उधर, जिस कंपनी के ये पैसे थे, उसने कहा कि रकम 6 करोड़ 85 लाख थी। यानी 10 लाख रुपए का हेरफेर हुआ है। यह केस बुधवार दोपहर का भीलवाड़ा जिले में सामने आया था। प्रताप नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुर रोड पर कार को पकड़ा था। कार की तलाशी में एक कट्‌टे के बंडल में 2 हजार और 500 के नोटों की गडि्डयां मिलीं। पुलिस ने इस मामले में गुजरात के रहने वाले राहुल चावड़ा और जयदीप चावड़ा को पकड़ा था।
 

25
Image Credit : Asianet News

पुलिस का कहना था कि इस कार्रवाई के बावजूद किसी ने इन नोटों के लिए दावा नहीं किया। जबकि अहमदाबाद में मेक टेक एग्रीकल्चर कंपनी के मालिक कमलेश शाह ने अपने वकील शहजाद मोहम्मद को प्रताप नगर भेजकर कहा कि उन्होंने भीलवाड़ा में एक एग्रीकल्चर जमीन खरीदने के लिए अहमदाबाद से 6.85 करोड़ रुपए ड्राइवर और हेल्पर के साथ भीलवाड़ा भेजे थे। लेकिन सौदा कैंसल होने से वे रुपए लेकर वापस आ रहे थे। यानी पैसा कंपनी का है और पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया।

35
Image Credit : Asianet News

हालांकि यह मामला इनकम टैक्स और ईडी तक पहुंच गया है। कहा जा रहा है कि प्रतापनगर थाना पुलिस के कांस्टेबल बनवारी और असलम गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें यह गाड़ी हाथ लगी थी।

यह भी पढ़ें-10th में साथ पढ़ने वाले फ्रेंड्स पर किया था भरोसा, क्या पता था कि वो इतना बड़ा धोखा देंगे, इंजीनियरिंग स्टूडेंट की सुसाइड मिस्ट्री

45
Image Credit : Asianet News

क्रेटा कार की डिग्गी में इतनी रकम देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। डिग्गी की सीट के नीचे एक बॉक्स बनाया गया था। आगे की सीट के नीचे भी एक बॉक्स था, जिसमें नोट रखे गए थे।

यह भी पढ़ें-अचानक 9th की छात्रा के दिमाग में ऐसा क्या चलने लगा कि लोग चिल्लाते रहे और वो 6th फ्लोर से कूद गई?

55
Image Credit : Asianet News

जब नोट गिनने बैंक से मशीन मंगाई गई, तो एक मशीन हीट पकड़ गई। इसके बाद दो मशीनों से ही नोटों की गिनती पूरी की गई। भीलवाड़ा ASP चंचल मिश्रा ने कहा-मुखबिरों से अवैध ट्रांजेक्शन की सूचना पर स्पेशल टीम का गठन हुआ। प्रतापनगर थाने में एक सफेद रंग की गाड़ी में अवैध राशि होने की सूचना मिली। नाकेबंदी कर गाड़ी से 6 करोड़ 75 लाख की राशि जब्त की गई। गाड़ी में 2 लोग थे जिन्होंने राशि का कोई सोर्स नहीं बताया।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved