पापा के बिना कैसी जिंदगी... इतना कहकर ट्रेन के सामने कूदी 2 बहनें

Published : Dec 23, 2024, 10:46 AM IST
Two sisters jumped in front of a train

सार

रायपुर में पिता के निधन के बाद दो बहनों ने शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

रायपुर न्यूज: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दो सगी बहनों ने शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में एक बहन की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बहनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की घटना बेहद मार्मिक है। दरअसल, शुक्रवार को उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद दोनों परेशान हो गईं और उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। दोनों बहनों का अपने पिता से खास लगाव था। वे रोजाना अपने पिता के साथ खाना खाती थीं। वे पिता का पूरा ख्याल रखती थीं। पिता भी अपनी बेटियों से बेहद प्यार करते थे।

पिता की मौत से बहनें दुखी थीं

दरअसल, गोंदवारा के 60 वर्षीय विजय अग्रवाल सांस की बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के समय दोनों बहनें अस्पताल में थीं। उनके साथ उनका भाई भी मौजूद था। पिता की मौत की खबर सुनकर दोनों बहनें सदमे में आ गईं।

शोलीमार एक्सप्रेस के सामने कूद दो बहनें

थोड़ी देर बाद उन्होंने अपने भाई से कहा कि वे घर जाकर मां का ख्याल रखेंगी। वहीं, पिता की मौत के बाद भाई अस्पताल में कागजी कार्रवाई में व्यस्त हो गया। जिसके बाद दोनों खमतराई पहुंचीं और अपने फोन भी बंद कर लिए। इसके बाद शोलीमार एक्सप्रेस के सामने कूद गईं। जिसमें एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन भी गंभीर रूप से घायल है।

दोनों के शव एक साथ घर से ले जाए गए

बड़ी बहन फुलकुमारी के हाथ-पैर में चोटें आई हैं, जबकि छोटी बहन आंचल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आंचल का शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम हो गया था। शनिवार को एक ही घर से दो लोगों के शव ले जाए गए। जिसने भी यह दृश्य देखा, वह भावुक हो गया।

दो मौतों से बिखर गया परिवार

आंचल और उसके पिता का अंतिम संस्कार शनिवार को एक साथ किया गया। भाई नितिन ने बताया कि हादसे के बाद परिवार बिखर गया है। पिता और छोटी बहन की मौत हो गई है, जबकि बड़ी बहन की हालत नाजुक है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस