Independence Day: 'तिरंगा हमारी वीरता और एकता का प्रतीक'- CM विष्णु देव साय

Published : Aug 15, 2025, 09:29 AM IST
vishnu-deo-sai-independence-day-run

सार

Tiranga Unity Message के साथ CM विष्णु देव साय ने रायपुर के मरीन ड्राइव में स्वतंत्रता दौड़ में हजारों युवाओं संग दौड़ लगाई। तिरंगे की शान, पूर्वजों के बलिदान और विकसित छत्तीसगढ़ विज़न 2047 को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा तिरंगा, पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी इसकी शान को बनाए रखेंगे और अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करें।

तिरंगे का महत्व और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में मुख्यमंत्री साय ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी वीरता, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के समय तिरंगामय हो जाता है। तिरंगा यात्राएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने इस पर्व को जन-जन से जोड़ दिया है।

स्वतंत्रता दिवस का संदेश और बलिदानियों की याद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी अनगिनत बलिदानों का नतीजा है। लाखों देशभक्तों ने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता मिली। उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि स्कूल के दिनों में प्रभात फेरियों और देशभक्ति गीतों से गांव-गांव गूंज उठता था।

2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

CM विष्णुदेव साय ने कहा- देश और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए 2047 तक के लिए “विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट” बनाया गया है और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। यह सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हम सभी का साझा संकल्प है।

खेल मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आज़ादी के संघर्ष को सम्मान देने का तरीका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित, स्वच्छ, स्वस्थ और श्रेष्ठ भारत” के विजन के साथ-साथ मुख्यमंत्री साय का “विकसित छत्तीसगढ़” का सपना भी हम सभी के प्रयासों से पूरा होगा।

इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार मौजूद थे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस