अरविंद केजरीवाल का दावा- BJP ने ED, CBI से कहा CM आतिशी को करो गिरफ्तार

Published : Dec 25, 2024, 03:24 PM ISTUpdated : Dec 25, 2024, 06:07 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

केजरीवाल ने दावा किया कि फर्जी मामले में जल्द होगी आतिशी की गिरफ्तारी। भाजपा आप सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से घबराई हुई है, इसलिए ऐसा षड्यंत्र रचा जा रहा है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द ही फर्जी ट्रांसपोर्ट केस में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा आप सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी कल्याणकारी पहलों से घबरा गई।

आतिशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग की बैठक हुई। इसमें भाजपा द्वारा दिए गए आदेश की चर्चा की गई। केंद्रीय एजेंसियों को आदेश मिला है कि मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना है। आप के सीनियर नेताओं के खिलाफ छापेमारी करनी है।

 

 

केजरीवाल ने कहा, "सूत्रों के अनुसार हाल ही में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की बैठक हुई थी। उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई झूठा मामला बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है।"

जब तक जिंदा हूं महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद नहीं होने दूंगा: केजरीवाल

केजरीवाल ने भाजपा पर आप को दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस टिकट से जुड़े फर्जी मामले में आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "जब तक मैं जिंदा हूं महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना बंद नहीं होने दूंगा।"

आप की कल्याण योजनाओं पर विज्ञापनों को लेकर विवाद

बता दें कि यह घटनाक्रम दिल्ली सरकार के दो विभागों द्वारा पेपर में सार्वजनिक नोटिस जारी करने पर विवाद के बीच हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना "अस्तित्वहीन" हैं। पंजीकरण के नाम पर लोग किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी न दें।

इस विवाद पर आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने कुछ अधिकारियों पर दबाव डालकर नोटिस छपवाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "अखबारों में जो नोटिस जारी किए गए हैं वे गलत हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई की जाएगी। महिला सम्मान योजना को दिल्ली कैबिनेट द्वारा अधिसूचित किए जाने की जानकारी सार्वजनिक है।"

यह भी पढ़ें- ..तो क्या पकड़ा गया केजरीवाल का झूठ, महिला सम्मान और संजीवनी योजना चुनावी स्टंट

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
सोनम वांगचुक की हेल्थ बुलेटिन जारी: मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, देखकर पत्नी और डॉक्टर हैरान