रेस्टोरेंट के खान पर उठाया सवाल तो फोड़ डाला कस्टमर का सिर, आएं 13 टके

Published : Dec 25, 2024, 12:34 PM IST
shocking crime Udaipur

सार

फरीदाबाद से जुड़ा एक बेहद ही गंभीर मामला इस वक्त सामने आया है। खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल करने पर तीन युवकों के साथ रेस्टोरेंट के स्टाफ और मैनेंजर ने मारपीट की है।

फरीदाबाद। रेस्टोरेंट में खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। रेस्टोरेंट के स्टाफ औऱ उनके साथियों ने उन युवकों के साथ मारपीट की और एक युवक का सिर फोड़ दिया। मारपीट में घायल हुए युवक को गंभीर चोट आया है और उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट करवा दिया गया है। सिर पर इतने जोर से वार किया गया है कि युवक के 13 टांके लगे हैं। इस मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस घटना ने सभी को हैरानी और परेशानी दोनों में डाल दिया है।

दरअसल सेक्टर-83 के रहने वाले अजीत छिकारा ने इस बात की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि वो अपने दो दोस्तों के साथ (शूरवीर सिंह और शैलेष) के साथ 22 दिसंबर की रात को पंजाबी कढ़ाई रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे। 11 बजे उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया, लेकिन खाना जब आया तो उसकी क्वालिटी बेहद खराब थी। शिकायत करने पर उन तीनों युवकों के साथ रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बदतमीजी की। पेमेंट करने के बाद जैसे ही वो बाहर निकले तो दो आदमी ऑटो पर सवार होकर उनके पास पहुंचे। साथ ही टक्कर मारने का भी प्रयास किया। जब इस चीज में वो बचाव करने लगे तो उन पर लोहे की चीज से वार किया गया। अजीत के सिर पर काफी चोट आई और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया।

मैनेजर ने खेला बहुत बड़ा खेल

ऐसे में बिना देरी करें शूरवीर ने 112 पर डायल कर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उस वक्त आरोपी वहां से भाग गए। इतना ही नहीं मैनेजर ने तो सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दी। फुटेज डिलीट करते हुए कि फोटो भी उनके दोस्तों ने क्लिक कर ली थी।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा के स्कूलों में पड़ी 15 दिन की छुट्टियां, सरकारी के साथ प्राइवेट भी बंद

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना? महिलाओं को मिलेगा 2100 रु.-जानें कैसे उठाएं फायदा

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mission Clean Yamuna: यमुना की सफाई पर ₹8,941 करोड़ खर्च, गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू की 43 परियोजनाएं
Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह