हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इसके जरिए गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने कई ऐसी स्कीम लोगों की सुविधा के लिए निकाली है, जिसके जरिए आम लोगों को राहत हासिल हो सकती है। इसी संदर्भ में हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए कई सारी स्कीम निकाली हुई है ताकि देश और राजय की महिलाएं खुद को सशक्त बना सकें। हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इसके जरिए गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के जरिए राज्य की बेटियों और महिलाओं को सेल्फ डिपेंड बनने का मौका मिलता है। Socialjust.icehry.gov.in पर जाकर आप इस योजना के बारे में कई सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे महिलाएं उठा सकती हैं इसका फायदा? क्या है इसमें आवेदन की प्रक्रिया? कितना रखी है इसमे आयु सीमा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना के लिए हरियाणा की महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। फिलहाल इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही कुछ होगा राज्य सरकार की वेबाइसाट पर इसकी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। अप्लाई करने के लिए आपको निम्न चीजों का ध्यान रखना होगा।

- आपको हरियाणा सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

- जरूरी जानकारी भरनी होगी और दस्तावेज को अपलोड करने होंगे।

- सबमिट बटन पर फिर आपको क्लिक करना होगा।

योजना के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान

- महिला हरियाणा राज्य की होनी चाहिए।

- 18 या फिर उससे अधिक उम्र की महिला होनी चाहिए।

- बीपीएल कार्ड धारक महिलांए इसका फायदा उठा सकती है।

- घर में कोई आयकरदाता या फिर वेतनभोगी नहीं होना चाहिए।

- तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी इसका लाभ उठा सकती है।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

1. आधार कार्ड

2. पहचान पत्र

3. बैंक खाता की जानकारी

4. मोबाइल नंबर

5. जन्म प्रमाण पत्र

6. शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज की फोटोकॉपी

7. ईमेल आईडी