बढ़ती सर्दी को देखकर हरियाणा सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से 1 से 15 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इसको लेकर फिलहाल नोटिफिकेशन जारी करना अभी बाकी है। 

हरियाणा न्यूज। सर्दियां इस वक्त लगातार बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में स्थिति ज्यादा न बिगड़ जाए उसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार की तरफ से 1 से 15 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूलों में इन छुट्टियों को लागू किया जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की है। अपनी बात रखते हुए उनका कहना है कि जल्दी विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। राज्य में इस वक्त कड़ाके की ठंड को देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में सूखी ठंड रहेगी। रात के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चों की बढ़ती सर्दी में दिक्कत न हो उसी संदर्भ में ये फैसला लिया गया है। अभी तक 0.6 डिग्री तक पारा पहुंच चुका है। 2023 में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ा दिया गया था। 20 जनवरी तक छुट्टियों को बढ़ाने के आदेश दिए गए थे। हालांकि 6वीं से 12वीं क्लास के बच्चों को 16 जनवरी तक स्कूल आने का निर्देश दिया गया था। हरियाणा में हर साल 15 दिनों तक की छुट्टियों होती है।

बच्चों का सर्दियों में ऐसे रखें ख्याल-

- बच्चों को गर्म कपड़ों की लेयरिंग जरूर पहनाएं।

- चुभने वाले कपड़ों से बचाएं। टोपी, मोजे और डबल मोजे जरूर पहनाएं।

- बच्चों को मच्छरदानी में जरूर सुलाएं।

- बच्चों को ठंडी चीजों से जरूर दूर रखें।

- विटामिन,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार आप उस बच्चे को दें।

- यदि आपके बच्चे की नाक बंद है तो ऐसे उसमें आप वेपोराइज़र का इस्तेमाल करें। बच्चे की नाक का रास्ता इससे साफ़ होता है।