CPA घोटाले पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, 5 फार्मासिस्ट और 2 अधिकारी सस्पेंड

Published : Jun 28, 2026, 02:06 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta

सार

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने CPA घोटाले में एक्शन लिया है। निरीक्षण में खामियां मिलने पर 5 फार्मासिस्ट और 2 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। यह मामला ₹650 करोड़ की खरीद में कथित घोटाले से जुड़ा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीपीए घोटाले में शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय खरीद एजेंसी (CPA) के विभिन्न स्टोर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भारी खामियां और लापरवाही उजागर हुईं। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर 5 फार्मासिस्टों और 2 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

पब्लिक हेल्थ सर्विस में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार और सीएम रेखा गुप्ता साफ कह चुकी हैं कि पब्लिक हेल्थ सर्विस में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने दो टूक कहा कि उनकी सरकार 'ज़ीरो टॉलरेंस' पॉलिसी पर काम कर रही है और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी और अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ का घोटाला

बता दें कि दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय खरीद एजेंसी (CPA) के माध्यम से दवाओं, सर्जिकल सामग्री एवं चिकित्सा उपकरणों की खरीद में लगभग 650 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। जिसमें बडे़ पैमाने पर खरीद-फरोख्त में हेराफेरी की गई। तमाम शिकायतें सामने आने के बाद अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का कोचिंग संस्थानों को अल्टीमेटम

  • इसी बीच सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को राजधानी के सभी कोचिंग संस्थानों को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। सीएम के आदेश में कहा गया है कि सभी कोचिंग संस्थान को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है। सीएम ने चेतावनी दी है कि जो भी संस्थान इन नियमों को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उसे सील भी किया जा सकता है।गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि उनका ध्यान शहर में चल रहे कोचिंग सेंटरों की संख्या पर नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा पर है।
  • उन्होंने लिखा, "एक महीना। यही डेडलाइन है। दिल्ली में कितने कोचिंग संस्थान हैं, यह मुद्दा नहीं है। हमारे बच्चों की सुरक्षा और बचाव ही सबसे अहम है। कोई भी कोचिंग संस्थान, जिसके पास फायर ऑडिट, जरूरी सेफ्टी उपकरण या तय सुरक्षा उपाय नहीं हैं, अगर वह एक महीने के अंदर इन कमियों को दूर नहीं करता है तो उसके खिलाफ सीलिंग समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में CM रेखा गुप्ता का तीखा हमला, CAG रिपोर्टों ने खोली पिछली सरकार की परतें
Delhi Security Alert: 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट, दिल्ली छावनी में तब्दील