दिल्ली चुनाव में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस-AAP के बीच गठबंधन हुआ फाइनल

Published : Dec 11, 2024, 09:34 AM ISTUpdated : Dec 11, 2024, 12:45 PM IST
Arvind Kejriwal Rahul Gandhi

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरें गरमा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, सीटों के बंटवारे पर सहमति अंतिम चरण में है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के जल्दी चुनाव होने जा रहे हैं। अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर इस वक्त कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी लगातार मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस और आप पार्टी को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि वो इस बार के चुनाव में अकेले ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा संभव होता नजर नहीं आई। पार्टी के कई सारे नेता भी इस चीज को लेकर बयान दे चुके थे कि वो गठबंधन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, इन सबके बीच गठबंधन के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति इस वक्त अंतिम चरण में चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी इस वक्त सामने आई है उसके मुताबिक कांग्रेस को 15 सीटें और बाकी इंडिया गठबंधन के दलों को 1 से 2 सीटें दी जा सकती है। इसके अलावा बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने वाली है।

क्या 18 फरवरी से पहले होंगे चुनाव?

मौजूद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल का ये आखिरी चुनाव होने जा रहा है। इसका मतलब ये कि वो 18 फरवरी के दिन अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। इसी संदर्भ में इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव 18 फरवरी से पहले होने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव के लिए 12 या फिर 13 फरवरी का दिन चुना जाएगा। वैसे देखा जाए तो दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 है। ऐसे में दिल्ली का सीईओ ऑफिस भी तैयारियां करने में लगी हुई है। 6 जनवरी को वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले साल से दिल्ली विधानसभा की घोषणा 6 से 10 जनवरी के बीच में कर दी जाएगी।

ये भी पढें-

रोहिणी में छत से गिरने पर छात्रों की रहस्यमय मौत, जांच में जुटी पुलिस

हांसी: दुकानदार ने पार्टनर पर शक के चलते की आत्महत्या, परिजनों ने किया रोड़ जाम

 

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश