नामांकन से पहले CM आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए अब क्या करेंगे केजरीवाल?

Published : Jan 14, 2025, 11:20 AM ISTUpdated : Jan 14, 2025, 12:35 PM IST
Atishi

सार

दिल्ली सीएम आतिशी आज कालकाजी सीट से नामांकन भरेंगी। लेकिन नामांकन से पहले ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जानिए अब क्या करेंगे अरविंद केजरीवाल।

नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम आतिशी आज कालकाजी सीट से अपना नामांकन करने वाली हैं। सोमवार के दिन वो नामांकन भरने वाली थी, लेकिन चुनावी रैली और बाकी कई चीजों के चलते वो ऐसा नहीं कर पाई, लेकिन आज वो अपना नामांकन भरके दिल्ली चुनाव को लेकर आधिकारिक तौर पर आगाज करने वाली हैं। नामाकंन जारी करवाने से पहले सीएम आतिशी की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि आप फर्जी फोटो लगाकर प्रचार करने में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक कमेटी भी गठित कर दी है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव से पहले प्रवेश वर्मा पर बड़ा एक्शन, क्या होगा अब बीजेपी का?

रमेश बिधूड़ी-अलका लांबा के साथ जबरदस्त मुकाबला

आतिशी का इस सीट पर से रमेश सिंह बिधूड़ी से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वो काफी अनुभवी राजनेता है। दक्षिण दिल्ली से पूर्व सांसद और तुगलकाबाद से तीन बार विधायक रह चुके नेता को उनके मजबूत रिकॉर्ड की वजहग से जाना जाता है। उन्होंने 2002,2003 और 2013 में उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा को उतारा है। जोकि पहले आम आदमी पार्टी का हिस्सा थी, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 1994 से 2014 तक कांग्रेस में अलका लांबा बनी रही थी। बाद में फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। मगर बाद में वो फिर कांग्रेस का हाथ थामते हुए दिखाई दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 फरवरी के दिन वोट की गिनती होने वाली है।

ये भी पढें-

भाग जा यहां से वरना...JE के पीछे डंडा लेकर भागी महिला, डॉन बनकर दी धमकी

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सांसद संजय सिंह का आरोप, UP SIR से मतदाता हटाए जा रहे हैं, संसद में बहस की मांग
दिल्ली पुलिस ने पकड़ा रहस्यमयी चोरः CCTV में दिखी 'नकाबपोश महिला', लेकिन कहानी में था एक ट्विस्ट