Delhi Assembly Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीत ली हैं। आप को सिर्फ 22 सीटें मिलीं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला। चुनाव में भाजपा ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। अब सबकी नजर इस बात है कि सीएम की कुर्सी किसे मिलती है। रेस में प्रवेश वर्मा, बांसुरी स्वराज, स्मृति ईरानी और दुष्यन्त गौतम समेत कई बड़े नाम हैं।
02:58 PM (IST) Feb 09
मालवीय नगर से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "मुझे लोगों का प्यार और समर्थन मिला है, इसलिए उनका धन्यवाद करना मेरी जिम्मेदारी है। आज मैं अपनी धन्यवाद यात्रा के जरिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।" सीएम के नाम को लेकर उपाध्याय ने कहा, "मुझे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।"
01:24 PM (IST) Feb 09
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनके आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद हो सकता है।
12:49 PM (IST) Feb 09
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 8 फरवरी 2025 से दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।
12:02 PM (IST) Feb 09
शिव सेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कहा कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो यह दोनों पार्टियों की जिम्मेदारी थी। दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ीं और हार गईं। जब तक हम आपस में लड़ते रहेंगे भाजपा को नहीं हरा सकते।
11:29 AM (IST) Feb 09
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे हैं।
11:27 AM (IST) Feb 09
दिल्ली विधानसभा चुनाव में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली उपराज्यपाल से मिलने राज निवास पहुंचे।
11:23 AM (IST) Feb 09
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह उपराज्यपाल के पास पहुंचीं और इस्तीफा पत्र सौंपा।
10:43 AM (IST) Feb 09
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "गजब का व्यक्ति है केजरीवाल। कहा था कि गरीब के बच्चों को डॉक्टर बताऊंगा, इंजीनियर बनाऊंगा और शराब की दुकानें खोल दीं।"
09:57 AM (IST) Feb 09
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामकाज की जांच कराने की बात कही है। इसके चलते दिल्ली सचिवालय ने शनिवार को बिना अनुमति के परिसर से फाइलें, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बाहर ले जाने पर रोक लगा दी है। परिसर में लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है।
09:51 AM (IST) Feb 09
नई दिल्ली सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने पिता और दिल्ली के पूर्व सीएम स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा पुष्पांजलि अर्पित की।
09:28 AM (IST) Feb 09
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुंदका स्थित बाबा भैरव मंदिर में पूजा की।
09:25 AM (IST) Feb 09
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया। मैं सभी निर्वाचित विधायकों को बधाई देता हूं। बाहरी दिल्ली की सभी सीटें भाजपा ने जीत ली हैं। 1993 की यादें ताजा हो गई हैं। मैं सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं कि आपने भाजपा को इतनी सीटें जिताई हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। डॉ. साहिब सिंह वर्मा के सभी सपने पूरे होंगे। पीएम मोदी के सभी संकल्प पूरे होंगे। हम दिल्ली को सुंदर बनाएंगे।"