दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपा को नए मुख्यमंत्री का नाम तय करना है। इसके लिए हाई लेवल मीटिंग हो रही है। शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होगा।

Delhi Election 2025:दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। पार्टी ने 70 में से 48 सीटें जीत ली है। अब सवाल है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके जवाब के लिए नई दिल्ली में भाजपा की हाई लेवल मीटिंग चल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनके आने पर यह समारोह आयोजित होगा ताकि वह उपस्थित हो सकें। दिल्ली में 27 साल के सूखे के बाद भाजपा को सत्ता मिली है। पार्टी को बहुमत के लिए जरूरी 36 से काफी अधिक 48 सीटों पर जीत मिली है। सत्ताधारी पार्टी आप 22 सीटें जीतकर विपक्ष में आ गई है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत आप के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।

दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने नहीं बताया था सीएम चेहरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री चेहरा की घोषणा नहीं की थी। चुनाव जीतने के बाद अब पार्टी नेतृत्व यह फैसला करने में जुटा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे देनी है। मुख्यमंत्री पद के लिए पांच नाम प्रमुखता से सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results: जानें 70 सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, 1 प्रत्याशी ही बन सका नंबर 2

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल 5 बड़े नाम

प्रवेश वर्मा: दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की लिस्ट में प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। इसके साथ ही सीनियर भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता, ब्राह्मण चेहरे सतीश उपाध्याय, दिल्ली भाजपा के महासचिव आशीष सूद और वैश्य समुदाय से आने वाले जितेंद्र महाजन भी दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results: 3 साल में यमुना साफ, कूड़े के पहाड़ खत्म, BJP राज में कितनी बदलेगी दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आमंत्रित किया है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले विदेशी नेता होंगे।