दिल्ली चुनाव BIG अपडेट: 13033 केंद्रों पर पड़ेंगे वोट, 100% होगी वेबकास्टिंग

Published : Jan 07, 2025, 03:18 PM ISTUpdated : Jan 07, 2025, 04:05 PM IST
Delhi Elections 2025

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान! 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को नतीजे। 1.55 करोड़ मतदाता 13033 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के 70 सीटों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इनमें से 12 सीटें SC के लिए रिजर्व हैं। प्रत्याशी 10 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक नामांकन दाखिल कर पाएंगे। मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। इसी दिन नतीजे आएंगे।

 

 

13033 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 13033 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। ये मतदान केंद्र 2697 जगहों पर बनेंगे। सभी शहरी क्षेत्र में हैं। 100 फीसदी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। एक मतदान केंद्र पर औसत मतदाता संख्या 1191 है। 70 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

 

 

1.55 करोड़ वोटर कर सकेंगे मतदान

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार को मतदान कराने का फैसला किया है। 1,55,37,634 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिला मतदाता हैं। 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 208302 है। 85 साल से अधिक उम्र के 1,09,41 मतदाता हैं। 1261 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक चरण में होंगे चुनाव, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

79,436 दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने की ये व्यवस्था

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 79,436 दिव्यांग वोट डालने के पात्र हैं। इनके साथ ही 1 लाख से ज्यादा वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। इन मतदाताओं को असुविधा नहीं हो इसके लिए चुनाव आयोग ने कई इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। उचित ढाल वाले रैंप की व्यवस्था होगी। स्वयंसेवक और व्हीलचेयर की सुविधा रहेगी। दिव्यांगों और सीनियर सिटिजन को मतदान में प्राथमिकता मिलेगी। उन्हें कतार में अधिक देर नहीं खड़ा होना पड़ेगा। फॉर्म 12D भरने के बाद ऐसे मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। उनके मत पोस्टल बैलेट से लिए जाएंगे।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

10 फोटो में देखें एयरपोर्ट पर यात्रियों का संघर्ष, फुटपाथ पर सोने को मजबूर फ्लाइट वाले VIP
Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी