कभी बेहद सुंदर थी दिल्ली में यमुना, बन गई नाला, क्या फिर लोग लगा पाएंगे डुबकी?

Published : Jan 30, 2025, 02:13 PM IST
Yamuna river

सार

दिल्ली चुनाव में यमुना प्रदूषण फिर मुद्दा बना। आप ने भाजपा पर जहर मिलाने का आरोप लगाया, लेकिन खुद के 10 साल के कार्यकाल पर सवाल। क्या यमुना में फिर डुबकी लगा पाएंगे?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के चलते यमुना नदी फिर राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला जा रहा है।

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि आप के पास इसका जवाब नहीं है कि 10 साल के शासन काल में उसने नदी के पानी को साफ रखने के लिए क्या किया।

एक वक्त था जब दिल्ली में यमुना नदी सुंदर दिखती थी। लोग इसके किनारे पिकनिक मनाने जाते थे। पर्व-त्योहार पर इसके पानी में डुबकी लगाते थे। आज यह नदी से नाला बन गई है। youtube चैनल Know The Nation ने यमुना नदी की दुर्दशा पर रिपोर्ट पब्लिश किया है और सवाल उठाया है कि क्या लोग दिल्ली में यमुना के पानी में डुबकी लगा पाएंगे?

यह भी पढ़ें- EC ने मांगे जहर मिलाने के सबूत, केजरीवाल का जवाब- हिम्मत है तो पिएं ये पानी

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Waterlogging: दिल्ली में जलभराव पर LG तरनजीत सिंह संधू सख्त, बोले- 'अफसर दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर दिखें'
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, पहली 2500 महिलाओं को मिला बड़ा लाभ