दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी पर घमासान! केजरीवाल ने हरियाणा पर जहरीला पानी भेजने का आरोप लगाया और चुनौती दी, "हिम्मत है तो यमुना का पानी पी लो।"

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) हो रहे हैं। इस बीच यमुना नदी के पानी को लेकर राजनीति तेज है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत मांगे हैं। इसपर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि "हिम्मत है तो यमुना का पानी पी लो"।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "दिल्ली में हरियाणा से यमुना और यूपी से गंगा का पानी पीने के लिए आता है। जब ये पानी आता तो इसे रॉ वाटर कहते हैं। यह वाटर ट्रिटमेंट प्लांट में जाता है वहां पर इस पानी की सफाई होती है। फिर ये आपके घर में पीने के लिए भेजा जाता है।"

Scroll to load tweet…

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से हरियाणा से जहरीला पानी आ रहा है। इसके अंदर अमोनिया का स्तर बहुत ज्यादा है। 7 PPM तक अमोनिया का लेवल पहुंच गया है। यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। यह जानलेवा भी हो सकता है।"

अमोनिया का स्तर 8 PPM से अधिक हो जाए तो नहीं कर सकते साफ

केजरीवाल ने कहा, "हमने ये मुद्दा कुछ दिनों पहले उठाया था। अगर अमोनिया का स्तर 8 PPM से अधिक हो जाए तो उसे वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से साफ नहीं किया जा सकता है। ऐसा होने पर दिल्ली के वाटर ट्रिटमेंट प्लांट बंद हो जाएंगे। दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।"

"पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया। पहले तो सैनी ने अमोनिया का स्तर कम करने की कोशिश की बातें की फिर फोन उठाना बंद कर दिया। हमने आवाज उठाई तो अमोनिया का स्तर कम कर दिया।"

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 'पंजाब सरकार' की कार से कैश-शराब बरामद, मचा घमासान

केजरीवाल ने कहा, "पानी साफ करने के लिए उसमें क्लोरीन मिलाया जाता है। अगर अमोनिया और क्लोरीन को मिला दिया तो उससे घातक कुछ नहीं। आज हम क्लोरीन मिला 7 PPM पानी लेकर आए हैं। बीजेपी और कांग्रेस वाले मिल गए हैं। आज संजय सिंह अमित शाह, राहुल गांधी, नायब सिंह सैनी और वीरेंद्र सचदेवा के लिए ये पानी ले जा रहे हैं। चारों लोग ये पानी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीकर दिखा दें। हम मान जाएंगे कि हमने गलत काम किया।