यमुना की सफाई से मुफ्त की सुविधाएं तक, CM रेखा गुप्ता के सामने हैं ये 6 बड़ी चुनौतियां

Published : Feb 20, 2025, 05:54 PM ISTUpdated : Feb 20, 2025, 05:56 PM IST
Rekha Gupta Swearing In Ceremony

सार

पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। यमुना सफाई, मुफ्त सुविधाएं, महिलाओं को ₹2500 जैसी कई चुनौतियाँ उनका इंतज़ार कर रही हैं।

Delhi CM Swearing In Ceremony: पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं हैं। रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और NDA के बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने शपथ ग्रहण किया।

रेखा गुप्ता को सीएम का ताज कई चुनौतियों के साथ मिला है। उनपर चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे करने की जिम्मेदारी है। उस उम्मीद को पूरा करने का भार है जिसे लगाकर दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद भाजपा को सत्ता सौंपी है।

सीएम रेखा गुप्ता की 6 बड़ी चुनौतियां

1- यमुना की सफाई: भाजपा ने चुनाव के दौरान वादा किया है कि यमुना नदी की सफाई की जाएगी। इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस नदी के पानी को फिर से पवित्र बनाया जाएगा। भीषण प्रदूषण के चलते दिल्ली में नदी से नाला बनी यमुना को साफ करना बड़ी चुनौती है।

2- मुफ्त की सुविधाएं: चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। इसके चलते मुफ्त पानी, बिजली और स्वास्थ्य के लिए सरकार को बड़ी रकम जुटानी होगी।

3- महिलाओं को 2500 रुपए: भाजपा ने सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया है। सरकार बनने के बाद अब इसके लिए फंड जुटाने की चुनौती होगी।

4- सीनियर नेताओं के साथ समन्वय: रेखा गुप्ता पहली बार विधायक चुनी गईं हैं। उन्हें सीएम बनाया गया है। अब उनके सामने बड़ी चुनौती सरकार में सीनियर नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करना होगी।

यह भी पढ़ें- यमुना की सफाई-CAG रिपोर्ट पर स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल, AAP पर किया तीखा हमला!

5- दिल्ली का वायू प्रदूषण: वायू प्रदूषण के मामले में दिल्ली की स्थिति भारत में सबसे खराब है। सर्दी के मौसम में यहां जीना दूभर हो जाता है। आप सरकार दिल्ली के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं दिला सकी। रेखा गुप्ता के सामने दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की कमान अब रेखा गुप्ता के हाथ, पीएम मोदी ने शुरुआत में ऐसे दिया साथ

6- अरविंद केजरीवाल के साथ तुलना: रेखा गुप्ता को काम करेंगी उसमें उनकी तुलना पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ होगी। दिल्ली में भाजपा के नए चेहरे के रूप में उनके लिए लोगों से जुड़ना और आम आदमी पार्टी (आप) के मूल मतदाता आधार में सेंध लगाना बड़ी चुनौती होगी।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी
BREAKING: दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP की जबरदस्त जीत, 7 सीटों पर कब्ज़ा