'बीजेपी इस जिंदगी में हमें हरा नहीं सकती...' अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Published : Feb 08, 2025, 04:29 PM IST
arvind kejriwal

सार

दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी उन्हें इस जन्म में नहीं हरा सकते।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 27 साल बाद सत्ता हासिल की है। अब तक आए रुझानों और परिणामों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह हारती हुई नजर आ रही है।

अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल

 बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और दिल्ली में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई बड़े नेता अपनी सीटें बचाने में नाकाम रहे हैं। अब ऐसे में अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

“दिल्ली में हराने के लिए अगला जन्म लेना पड़ेगा"

वीडियो में अरविंद केजरीवाल ये कहते हुए नजर आ रहे हैं, "मैं नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप इस जीवन में हमें हरा नहीं सकते। दिल्ली में हमें हराने के लिए आपको अगला जन्म लेना पड़ेगा।" अरविंद केजरीवाल ने ये बयान 2023 में दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया था। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। यह हार न केवल केजरीवाल के लिए व्यक्तिगत रूप से बल्कि आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हुई है।

यह भी पढ़ें: New Delhi Seat: क्यों हार गए अरविंद केजरीवाल, जानें 5 बड़े कारण

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादलों का डेरा, जानिए कब बदलेगा मौसम?
Today Weather in Delhi: दिल्ली में आज फिर करवट लेगा मौसम! बारिश और ठंडी हवाओं से बदलेगा मिजाज