Delhi Results: चुनाव हारने के बाद केजरीवाल का पहला बयान, BJP के लिए कही ये बात, Watch Video

Published : Feb 08, 2025, 02:48 PM ISTUpdated : Feb 08, 2025, 02:52 PM IST
Arvind Kejriwal first statement after losing election

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। केजरीवाल ने हार स्वीकार करते हुए भाजपा को बधाई दी और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही।

Delhi Assembly Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आप के प्रत्याशी 23 सीटों पर जीत गए हैं या आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के उम्मीदवार 34 सीटों पर जीत गए हैं और 13 पर आगे हैं। चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहला बयान दिया है।

 

 

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने के लिए भाजपा को दी बधाई

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर। मैं भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ और जिस आशा के साथ लोगों ने उनको बहुमत दिया है वो उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर पूरा उतरेंगे। हमने पिछले 10 साल में बहुत सारे काम किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली के क्षेत्र में काम किए। अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने की कोशिश की।"

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल को हराने वाला भाजपा का वो दिग्गज नेता कौन?

अरविंद केजरीवाल बोले- रचनात्मक विपक्ष का रोल निभाएंगे

"अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष का रोल निभाएंगे, बल्कि हम समाज सेवा, जनता के सुख-दुख में काम आना। व्यक्तिगत तौर पर जिसको भी जरूरत होगी, हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिससे जनता की सेवा की जा सके। लोगों के सुख-दुख में काम आया जा सके। वो काम हम करते रहेंगे। हमें आगे भी जनता के सुख-दुख में काम आना है। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। वो बहुत शानदार तरीके से चुनाव लड़े। बहुत मेहनत की। उन्होंने इस पूरे चुनाव के दौरान बहुत कुछ सहा है।"

यह भी पढ़ें- Jangpura Seat: 'आप' के नंबर 2 मनीष सिसोदिया की हार के 3 बड़े कारण

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान
Today Weather in Delhi: दिल्ली में आज छाएंगे बादल, लखनऊ में 35°C तापमान, धूप-उमस का अलर्ट