दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें कड़े मुकाबले में हराया। इस अप्रत्याशित नतीजे से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले आए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बेहद कड़े मुकाबले में मात दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल और वर्मा के बीच कड़ी टक्कर थी। हर दौर की मतगणना के साथ लोगों की धड़कने बढ़ती जा रहीं थी। कभी केजरीवाल आगे तो कभी वर्मा। आखिर में वर्मा ने निर्णायक बढ़त बनाकर केजरीवाल को हरा दिया। कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे हैं।

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं?

परवेश वर्मा दिल्ली के प्रमुख राजनीतिक परिवार से हैं। वह पूर्व भाजपा नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर थे। वह 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पर मुंडका सीट से चुनाव लड़े थे।

2013 में प्रवेश वर्मा ने शुरू किया था राजनीतिक करियर

प्रवेश वर्मा का जन्म 1977 में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर.के. पुरम पब्लिक स्कूल से ली है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोरी मल कॉलेज से आर्ट्स में बैचलर की डिग्री ली। उन्होंने 2013 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और महरौली सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। प्रवेश वर्मा 2014 में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट जीतकर सांसद बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें जीत मिली थी। वह 5.78 लाख मतों के अंतर से जीतकर संसद पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results: सूखा चेहरा-नकली हंसी, देखें जंगपुरा सीट हारने के बाद मनीष सिसोदिया का पहला रिएक्शन

प्रवेश वर्मा ने शुरू किया था "केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ" अभियान

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रवेश वर्मा ने "केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ" नाम का अभियान शुरू किया था। वह आप सरकार पर अपने वादे पूरे नहीं करने के लिए हमलावर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'केजरीवाल ने मेरी एक न सुनी', Anna Hazare ने गिना दी दिल्ली में 'आप' की भयंकर हार की दर्जनों वजह