बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि 'आप-दा' सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। 'आप-दा' मुक्त हुई दिल्ली।
Delhi Election 2025 Result: 27 साल बाद दिल्ली में BJP सरकार, 'आप-दा' खत्म

Delhi Election 2025 Result Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग के नतीजे चौंकाने वाले हैं। 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिला है। बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 2020 में 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है, पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए। पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
'आप-दा' मुक्त दिल्ली: जेपी नड्डा
विकास जीता, सुशासन जीता: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर कहा है कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है।
अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकारी, बीजेपी को दी बधाई
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह जनता के फैसले को स्वीकार करते है। साथ ही उन्होंने जीत के लिए भाजपा को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि जिस आशा के साथ लोगों ने उन्हें (भाजपा को) बहुमत दिया है। आशा है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
यह जीत पीएम मोदी की: प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है।
दिल्ली में झूठ के शासन का अंत: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट करते हुए कहा है कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है।
27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिया आशीर्वाद: राजनाथ सिंह
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद बीजेपी को आशीर्वाद दिया है।
केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मना रहें जीत का जश्न
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाया।
DELHI ELECTION 2025 RESULT LIVE: भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए केजरीवाल-संजय निरूपम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाकर सत्ता में आए और खुद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए।
DELHI ELECTION 2025 RESULT LIVE: लोग बदलाव चाहते थे—प्रियंका गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग बदलाव चाहते थे। बदलाव के लिए वोट किया। हम लोगों के मुद्दे आगे भी उठाते रहेंगे। हमें और मेहनत की जरूरत।
Delhi Election Results 2025: कालकाजी सीट से आतिशी की जीत
Delhi Election Results: दिल्ली सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से 'आप' कैंडिडेट आतिशी को जीत मिली है।
Delhi Election Results: मनीष सिसोदिया 600 वोट से हारे
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से कैंडिडेट मनीष सिसोदिया 600 वोट से हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकारते हुए कहा है कि वे जंगपुरा की लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करते रहेंगे।
Delhi Election Results: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल हारे
Delhi Election Results 2025 में 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं।
Delhi Election Results LIVE: दिल्ली में बीजेपी की सरकार तय? AAP 24 पर सिमटी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 'आप' 24 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।

Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल 1170 वोटों से पीछे
Delhi Election Results 2025 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर की काउंटिंग के बाद 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा 1170 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Kalkaji Seat Results 2025: क्या CM आतिशी को हरा पाएंगे रमेश बिधूड़ी?
Kalkaji Seat Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने भी यहां मेहनत की है। चुनाव के दौरान रमेश बिधूड़ी ने अपने विवादित बयानों की वजह से खूब चर्चा बटोरी।
शराब की दुकान बढ़ाने के कारण खराब होने लगी केजरीवाल की छवि: अन्ना हजारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर भरोसा किया था। लेकिन शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है, ये बात उनके समझ में नहीं आई, जिसके वजह से वह गलत रास्ते पर गया।
जनता ने पीएम मोदी की गारंटी को स्वीकार किया: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिख रहा है जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को स्वीकारा है। दिल्ली का हर वर्ग अब आम आदमी पार्टी से दूर हो गया है, ये रुझानों में दिख रहा है।
दिल्ली तेरे कितने नाम? इंद्रप्रस्थ से लेकर ढ़िल्लिकापुरी तक, जानें डिटेल में
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट (Delhi Election Results 2025) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त हासिल होती दिख रही है। दिल्ली में सदियों से किसी न किसी का राज रहा है। दिल्ली (Delhi)1911 में देश की राजधानी बनने से पहले इसके अलग-अलग नाम रहे। कभी इसे इंद्रप्रस्थ कहा गया, तो कभी योगिनियों का शहर।
New Delhi Seat पर केजरीवाल 223 वोट से आगे, कांटे की टक्कर
Delhi Assembly Elections 2025 में नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 223 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।
ग्रेटर कैलाश सीट से AAP नेता सौरभ भारद्वाज BJP को दे रहें टक्कर
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Seat Results 2025) पर आगे चल रहे हैं। वह बीजेपी की शिखा रॉय को टक्कर दे रहे हैं।