दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे। 

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीटों में से एक नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर वो तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें महज 4568 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साफ छवि के नेता हैं संदीप दीक्षित

कांग्रेस के संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। 2013 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने उन्हें हराया था। इस तरह संदीप दीक्षित के पास केजरीवाल को हराकर अपनी मां की हार का बदला लेने का मौका था, लेकिन वो एक बार फिर चूक गए। 60 साल के संदीप दीक्षित साफ छवि के नेता हैं। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। पोस्ट ग्रेजुएट संदीप ने अपनी संपत्ति 11.13 करोड़ रुपए से अधिक बताई है। उनपर 76.92 लाख रुपए की देनदारी है।

Delhi Assembly Elections 2025: 1Click में जानें 70 सीटों के Result,कहां कौन जीता

केजरीवाल पर हमलावर रहे हैं संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रहे हैं। वह आप और कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। चुनाव में उन्होंने केजरीवाल को हराने के लिए पूरा दम लगा दिया, लेकिन एक बार फिर कामयाबी कांग्रेस से दूर रह गई। संदीप दीक्षित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के करीबी रहे हैं। 5 फरवरी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी वोट डालने आए तो संदीप दीक्षित उनके साथ थे। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। 2020 में भी कांग्रेस को एक भी सीट नही मिली थी। 

ये भी देखें : 

Delhi Assembly Election Result 2025: जंगपुरा सीट का रिजल्ट

Shakur Basti Assembly Election 2025 Results: शकूर बस्ती सीट का रिजल्ट