दिल्ली चुनाव परिणाम में भाजपा की बड़ी जीत के संकेत। AAP को करारी हार का सामना। केजरीवाल पर बिधूड़ी ने लगाए गंभीर आरोप।

Delhi Assembly Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रहीं हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी आगे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मवाली भी नहीं करता अरविंद केजरीवाल जैसी भाषा इस्तेमाल

रमेश बिधूड़ी ने ANI से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी ने अपनी गिरेबान में झांककर नहीं देखा। केजरीवाल से बड़ी गुंडागर्दी किसी ने की है। प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव,इनको जब पार्टी से निकाला गया। उन्होंने इसके लिए कौन सी भाषा का उपयोग किया। पुलिस के जवानों के लिए केजरीवाल ने किस भाषा का उपयोग किया है, एक मवाली भी नहीं करता।"

यह भी पढ़ें- 'केजरीवाल ने मेरी एक न सुनी', Anna Hazare ने गिना दी दिल्ली में 'आप' की भयंकर हार की दर्जनों वजह

भारत विरोधी है अरविंद केजरीवाल की सोच

बिधूड़ी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री के लिए केजरीवाल ने कैसी भाषा का उपयोग किया है। भारत की सीमा की रक्षा कर रहे हमारे सैनिक ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ठोका, उनसे केजरीवाल ने सबूत मांगा। ये देशद्रोही वाली मानसिकता है। भारत विरोधी इनकी सोच है। ये अर्बन नक्सलाइट टाइप के लोग हैं। मुख्यमंत्री आतिशी के परिवार के लोगों ने अफजल गुरु को माफी दिए जाने की याचिका लगाई।"