Delhi Election 2025 Result Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग के नतीजे चौंकाने वाले हैं। 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिला है। बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 2020 में 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है, पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गए। पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
04:58 PM (IST) Feb 08
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि 'आप-दा' सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। 'आप-दा' मुक्त हुई दिल्ली।
04:37 PM (IST) Feb 08
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर कहा है कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है।
02:36 PM (IST) Feb 08
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह जनता के फैसले को स्वीकार करते है। साथ ही उन्होंने जीत के लिए भाजपा को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि जिस आशा के साथ लोगों ने उन्हें (भाजपा को) बहुमत दिया है। आशा है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
02:15 PM (IST) Feb 08
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है।
01:52 PM (IST) Feb 08
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट करते हुए कहा है कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है।
01:51 PM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद बीजेपी को आशीर्वाद दिया है।
01:47 PM (IST) Feb 08
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाया।
01:18 PM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाकर सत्ता में आए और खुद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए।
01:06 PM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग बदलाव चाहते थे। बदलाव के लिए वोट किया। हम लोगों के मुद्दे आगे भी उठाते रहेंगे। हमें और मेहनत की जरूरत।
12:54 PM (IST) Feb 08
Delhi Election Results: दिल्ली सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से 'आप' कैंडिडेट आतिशी को जीत मिली है।
12:45 PM (IST) Feb 08
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से कैंडिडेट मनीष सिसोदिया 600 वोट से हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकारते हुए कहा है कि वे जंगपुरा की लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करते रहेंगे।
12:39 PM (IST) Feb 08
Delhi Election Results 2025 में 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं।
12:17 PM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 'आप' 24 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।
12:12 PM (IST) Feb 08
Delhi Election Results 2025 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर की काउंटिंग के बाद 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा 1170 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
11:51 AM (IST) Feb 08
Kalkaji Seat Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की कालकाजी सीट पर मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी को भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने भी यहां मेहनत की है। चुनाव के दौरान रमेश बिधूड़ी ने अपने विवादित बयानों की वजह से खूब चर्चा बटोरी।
11:43 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर भरोसा किया था। लेकिन शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है, ये बात उनके समझ में नहीं आई, जिसके वजह से वह गलत रास्ते पर गया।
11:07 AM (IST) Feb 08
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिख रहा है जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को स्वीकारा है। दिल्ली का हर वर्ग अब आम आदमी पार्टी से दूर हो गया है, ये रुझानों में दिख रहा है।
11:04 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट (Delhi Election Results 2025) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त हासिल होती दिख रही है। दिल्ली में सदियों से किसी न किसी का राज रहा है। दिल्ली (Delhi)1911 में देश की राजधानी बनने से पहले इसके अलग-अलग नाम रहे। कभी इसे इंद्रप्रस्थ कहा गया, तो कभी योगिनियों का शहर।
10:55 AM (IST) Feb 08
Delhi Assembly Elections 2025 में नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 223 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।
10:52 AM (IST) Feb 08
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Seat Results 2025) पर आगे चल रहे हैं। वह बीजेपी की शिखा रॉय को टक्कर दे रहे हैं।
10:44 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। बीजेपी कार्यकर्ता उत्साह में हैं। भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है, ढोल-नगाड़े बज रहे हैं।
10:41 AM (IST) Feb 08
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 70 सीटों के रूझान आ गए हैं। उसमें बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AAP 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
10:25 AM (IST) Feb 08
चुनाव आयोग के आफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि AAP 28 सीटों पर आगे है।
10:09 AM (IST) Feb 08
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि लोगों का स्पष्ट और कड़ा संदेश है कि वे डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। लोगों ने कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल की आंखें खोलने वाला काम किया है। नकारात्मक राजनीति का अंत होगा।
10:01 AM (IST) Feb 08
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 39 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AAP 23 सीटों पर आगे है।
09:52 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग के रूझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। ऐसे समय में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का ट्विट आया है, उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है, “और लड़ो आपस में”।
09:24 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग में 70 सीटों के रूझान आ गए हैं। शुरूआती रूझान में बीजेपी बहुमत से आगे निकलती दिख रही है। बीजेपी 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 'आप' 21 सीटों पर आगे हैं।
09:13 AM (IST) Feb 08
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 6 और AAP 2 सीटों पर आगे चल रही है।
09:01 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरूआती रूझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। 70 में से 68 सीटों के रूझान आ गए हैं। उनमें से 42 सीटों पर बीजेपी और 27 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
08:50 AM (IST) Feb 08
कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP कैंडिडेट विकास बग्गा ने कहा है कि हम चुनाव में जनता के बीच गए, जनता, अरविंद केजरीवाल के काम से बहुत खुश है और इस बार भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।
08:43 AM (IST) Feb 08
शुरूआती रूझानों में बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। उधर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।
08:33 AM (IST) Feb 08
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमें लगता है कि रिजल्ट हमारे पक्ष में आएगा, कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की और लगातार जो रिएक्शन मिल रहे हैं। उससे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
08:27 AM (IST) Feb 08
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि दिल्ली के लोग प्रदूषण से राहत, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचा चाहते हैं। कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे। खरीद-फरोख्त की बातें हो रही हैं, इस तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
08:25 AM (IST) Feb 08
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि लोगों ने विकास की राजनीति के लिए वोट दिया है। अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे। भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा है और जनता ने उन्हें जवाब दिया है।
08:24 AM (IST) Feb 08
AAP विधायक और मौजूदा चुनाव में कैंडिडेट सोमनाथ भारती ने कहा कि मैंने 11 साल लोगों की सेवा की है, मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही रिजल्ट की। एग्जिट पोल भाजपा मुख्यालय में बनते हैं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।
08:22 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में द्वारका मतगणना केंद्र पर स्ट्रांग रूम खोले गए। थोड़ी देर में EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी।
08:20 AM (IST) Feb 08
बीजेपी कैंडिडेट सतीश उपाध्याय ने कहा कि हम सनातनी लोग श्री राम, हनुमान जी और अपने माता-पिता के आशीर्वाद में विश्वास करते हैं। दिल्ली के रुझान जिस तरह से दिख रहे हैं, लोगों का मूड दिख रहा है, दिल्ली 20 साल में पिछड़ गई है। इस बार भाजपा की आंधी में सभी गठबंधन उड़ जाएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी।
08:17 AM (IST) Feb 08
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘रेवड़ी’ का मुद्दा भारी रहा। कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर ‘रेवड़ी’ भारी रही। ‘बीजेपी की रेवड़ी’ या ‘कांग्रेस की रेवड़ी’ की बातें भी सुनाई पड़ी। पर ‘रेवड़ी’ का मतलब आम आदमी पार्टी की ही ‘रेवड़ी’ ही समझी और मानी गयी। ‘रेवड़ियां' इतनी मजबूती से जनता के बीच स्थापित होती चली गयी कि सांप्रदायिक मुद्दे भी खड़े नहीं हो सकें।
08:12 AM (IST) Feb 08
दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले कहा कि ये कोई साधारण चुनाव नहीं रहा। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई रही है। मुझे विश्वास है कि कालकाजी के लोग और पूरी दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे, काम के साथ खड़े होंगे। अरविंद केजरीवाल चौथी बार भारी बहुमत के साथ सीएम बनेंगे।
08:09 AM (IST) Feb 08
मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी कैंडिडेट हरीश खुराना ने कहा कि लोगों के प्यार और रिएक्शन से साफ पता चलता है कि भाजपा का परचम सिर्फ मोती नगर में ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली में लहराने वाला है। हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली में 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।