Delhi Gold-Silver Rate: दिल्ली में सोना हुआ महंगा, क्या अब जेब होगी ढीली?

Published : Nov 21, 2024, 10:38 AM IST
Gold

सार

दिल्ली में सोने के दामों में ₹800 प्रति 10 ग्राम की तेजी। 24 कैरेट सोना ₹77,770 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। शादी-त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी।

दिल्ली। आम आदमी की जिंदगी में बचत का दूसरा नाम होता है वक्त रहते ही सोने-चांदी की चीजें खरीद लेना। ऐसे में कई लोग सही पल औऱ कीमत का इंतजार करते हैं। क्योंकि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। पिछले कुछ वक्त से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हो रही थी। अब लगता है कि इस चीज पर ब्रेक लग गया है। 20 नवंबर के मुकाबले आज दिल्ली में सोने के भाव में तेजी आई है। आज सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा दर्ज हुआ हैा

आज सोना-चांदी का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 77,770 चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 71,310 बनी हुई है। दिल्ली में चांदी की दर 92 प्रति ग्राम और 92,000 प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव हमेशा ही देखने को मिलता है। भारत में सोना हो या फिर चांदी इन दिनों का इस्तेमाल शादी से लेकर त्योहार आदि में बराबर से होता है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग सोन और चांदी दोनों खरीद रहे हैं।

सोना-चांदी की कीमतों पर असर डालती हैं ये चीजे

वैसे देखा जाए तो सोने की कीमतों पर कई चीजों का असर पड़ता है, जिसकी वजह से उसमें बढ़त औऱ गिरावट दर्ज होती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की क्या स्थिति है? साथ ही करेंसी एक्सचेंज रेट क्या है? इसका असर भी देशभर के सोने के दामों पर पड़ता है। जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आता है तो इसका सीधा असर देशभर में सोने की कीमत पर दिखाई देता है। त्योहारों और शादी के सीजन में तो सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत पर भी अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं डॉलर की स्थिति यदि मजबूत होती है तो चांदी की कीमत कम हो जाती है। वहीं, डॉलर की कीमत कम होती है तो चांदी की कीमत में बढ़त होती नजर आती है। औद्योगिक मांग के आधार पर भी चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें-

गैस चैंबर बनी दिल्ली! सांस लेना हुआ मुश्किल, जानिए कब मिलेगी राहत?

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, लागू किया वाहनों के लिए नया नियम

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड और कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा
Delhi Weather Aaj: दिल्लीवालों होशियार! मकर संक्रांति तक नाक में दम करेगी गलन वाली ठंड