"आत्महत्या कर रहा हूं..." दोस्त से कॉल करके कही ये बात फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Published : Aug 06, 2025, 12:42 AM IST
पत्नी के साथ विवाद से परेशान पति ने उठाया ये कदम

सार

Delhi News: दिल्ली में पारिवारिक विवाद से परेशान पंकज नाम के युवक ने युधिष्ठिर सेतु से यमुना में छलांग लगा दी। छलांग से पहले उसने दोस्त को फोन कर बात की थी। 

Delhi News: दिल्ली में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।यह घटना कश्मीरी गेट के पास युधिष्ठिर सेतु पर हुई। युवक की पहचान 36 साल के पंकज श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और दरियागंज की एक फर्म में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी, जिससे वह काफी परेशान था।

घटना से पहले दोस्त के साथ को कही ये बात

जानकारी के मुताबिक, पंकज ने घटना से पहले अपने दोस्त के साथ शराब पी और फिर ऑटो से घर के लिए निकला। रास्ते में उसने अपने दोस्त को कॉल कर बताया कि वह यमुना में कूदने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद उसने पुल से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद एक ऑटो चालक ने युवक को कूदते हुए देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह से लेकर रात 8 बजे तक करीब 12 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेज बहाव के चलते सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया और बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि यमुना में बहाव काफी तेज है, इसीलिए रेस्क्यू ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें: जिंदगी जिंदाबाद...मौत से टकराकर धराली में बच गए दो लोग, Video देखकर दहल जाएगा दिल

मानसिक तनाव में था शख्स

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंकज मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी और वे अलग रह रही थीं। दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसकी पत्नी बेटे को लेकर उत्तम नगर शिफ्ट हो गई थी, जिससे पंकज बेहद आहत था। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
15 अगस्त को दिल्ली में निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! कई रास्ते बंद, मेट्रो पार्किंग भी रहेगी बंद