MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Delhi Hit and Run Case: ‘कोई तो मेरी पोती को बचा लो’, दादी की चीख पर भी नहीं रुका कार वाला-मां का दर्दभरा VIDEO

Delhi Hit and Run Case: ‘कोई तो मेरी पोती को बचा लो’, दादी की चीख पर भी नहीं रुका कार वाला-मां का दर्दभरा VIDEO

Shocking Delhi Hit-and-Run: क्या जनकपुरी में 6 साल की बच्ची की जान तेज रफ्तार कार ने ली या मदद में हुई देरी ने? दादी की गुहार, भीड़ की खामोशी और CCTV जांच-क्या ‘Golden Hour’ में एक कदम आगे बढ़ता तो बदल सकती थी यह दर्दनाक कहानी?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 20 2026, 09:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

Delhi Hit and Run Case: वेस्ट दिल्ली के जनकपुरी हिट-एंड-रन ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी और सिर्फ कुछ ही पलों में एक 6 साल की मासूम बच्ची की जिंदगी खत्म हो गई। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि हादसे के वक्त साथ में मौजूद दादी अपनी लहुलूहान पोती को गोद में लेकर मदद की गुहार लगाती रही, क्योकि उस वक्त बच्ची की सांसे चल रहीं थीं, लेकिन अफसोस उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

25
Image Credit : X

हादसे के बाद मदद क्यों नहीं मिली?

मृत बच्ची की दादी मर्सी ज़ेवियर (57) ने बताया कि कैसे एक तेज़ रफ़्तार कार ने अचानक उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। उन्हें याद है कि इससे पहले कि वह समझ पातीं कि क्या हो रहा है, उनकी पोती सड़क पर गिर गईं। मर्सी जेवियर ने बताया कि "मैं रोज की तरह अपनी पोती को लेकर ई-रिक्शा से उसे उसके स्कूल छोड़ने जा रही थी। अचानक, एक तेज़ रफ़्तार कार ने हमारे रिक्शा को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती कि क्या हुआ, मैं सड़क पर गिर गई। "

Related Articles

Related image1
Now Playing
Delhi Janakpuri Accident: बैंक मैनेजर के लिए कब्रगाह बना जल बोर्ड का गड्ढा, केजरीवाल ने बताया मर्डर
Related image2
Delhi-Agra Expressway Accident: घने कोहरे में 7 बसें-3 कार आपस में टकराईं, चार की मौत
35
Image Credit : Social Media

दादी ने बयां की आंखो देखी घटना

फफकते हुए उन्होंने आगे बताया कि "जब मैंने अपनी आंखें खोलीं, तो मैं ज़मीन पर पड़ी थी। मेरी पोती मेरे बगल में पड़ी थी। मेरा हाथ खून से लतपथ था। मैं सदमे और दर्द में थी, लेकिन मैं बस उसके बारे में सोच सकती थी,"। उन्हें याद आया कि उन्होंने पास के एक कार ड्राइवर से बच्ची को हॉस्पिटल ले जाने की गुज़ारिश की लेकिन वो कार ड्राइवर मदद करने के बजाय, वहां से भाग गया। मुझे याद नहीं कि यह वही कार थी जिसने हमें टक्कर मारी थी या कोई और।"

#WATCH | Delhi: Mother of the deceased says, "One of our staff members was going to the same area after her night duty. She told me that in an emergency, a rickshaw overturned, and one lady was asking for help from everyone. She stopped three or four vehicles, but no one stopped.… https://t.co/MREPjWvzU7pic.twitter.com/ecL3W6Xyys

— ANI (@ANI) February 20, 2026

45
Image Credit : X

मां ने बयां की रोंगटे खड़े कर देने वाली पीड़ा

बच्ची की मां, जो एक हॉस्पिटल में काम करती हैं, ने बताया कि उन्हें एक स्टाफ़ मेंबर का फ़ोन आया जिसमें उन्हें एक्सीडेंट के बारे में बताया गया। मां ने बताया, "हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने पूरी घटना देखी। बाद में उसने मुझे बताया कि मेरी बूढ़ी मां सड़क पर रो रही थीं और मदद की गुहार लगा रही थीं। मेरी बेटी सांस लेने के लिए हांफ रही थी। लोग जमा हो गए थे, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।" उन्होंने आगे बताया कि हॉस्पिटल की एक नर्स ने किसी दूसरे व्यक्ति की मदद से उनकी बेटी को हॉस्पिटल पहुंचाया।

55
Image Credit : X

क्या अगर तुरंत मदद मिलती, तो बच्ची की जान बच सकती थी?

दादी और बच्ची को पहले माता चानन देवी हॉस्पिटल ले जाया गया, फिर द्वारका के दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान 6 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर की पहचान संजिव के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जनकपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का मामला दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
दिल्ली दुर्घटना समाचार
दुर्घटना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'राहुल गांधी! कान खोलकर सुन लो, 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मार देंगे', धमकी देने वाला शख्स कौन?
Recommended image2
Donald Trump हैं कि मानते नहीं! फिर कहा- 200% टैरिफ की धमकी देकर मैंने रुकवाया भारत-पाक युद्ध
Recommended image3
Kerala Suicide: बॉयफ्रेंड ने कहा 'ब्रेकअप', परीक्षा देकर घर लौटी 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
Recommended image4
UFO Files: अब आएगा UFO-एलियंस का सच, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया फाइल खोलने का आदेश
Recommended image5
गजब! इमिग्रेशन ऑफिसर को ही लगा दिया 79 लाख रुपए का चूना, कैसे हुआ बड़ा साइबर स्कैम?
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Delhi Janakpuri Accident: बैंक मैनेजर के लिए कब्रगाह बना जल बोर्ड का गड्ढा, केजरीवाल ने बताया मर्डर
Recommended image2
Delhi-Agra Expressway Accident: घने कोहरे में 7 बसें-3 कार आपस में टकराईं, चार की मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved