नौकरी नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे युवा! दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

Published : Jul 18, 2026, 04:13 PM IST
delhi CM rekha gupta

सार

दिल्ली सरकार ने युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने हेतु ₹400 करोड़ की 'स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन नीति' को मंजूरी दी है। इसके तहत अगले 5 सालों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अत्याधुनिक इनक्यूबेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने युवाओं को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनाने के उद्देश्य से ₹400 करोड़ की 'दिल्ली स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन नीति' को मंजूरी दी है।

नौकरी नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे युवा!

बता दें कि दिल्ली सरकार की 'दिल्ली स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन नीति' इस नीति के तहत आने वाले 5 सालों में राज्य के संचालित विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और आईटीआई में अत्याधुनिक इनक्यूबेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिसका उद्देशय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया करना होगा। या फिर यूं कहें कि युवा को नौकरी नहीं, नौकरी देने वाले बनाने की कोशिश की जाएगी।

सबसे पहले दिल्ली के इतने कॉलेज-स्कूल में शुरू होगी योजना

रेखा गुप्ता सरकार की इस योजना को पहले फेस में दिल्ली के 11 राज्य विश्वविद्यालयों, 13 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में लागू किया जाएगा। जिसके तहत सरकार वार्षिक दिल्ली स्टार्ट-अप यूथ फेस्टिवल का भी आयोजन करेगी, जो नवप्रवर्तकों, निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सोनम वांगचुक की हेल्थ बुलेटिन जारी: मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, देखकर पत्नी और डॉक्टर हैरान
शक्तिपीठ में भक्तिमय हुईं सीएम रेखा गुप्ता: पति के साथ किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, देश के लिए मांगी खुशहाली