दिल्ली में बढ़ी उमस, 47°C तक पहुंचा इंडेक्स, बारिश को लेकर IMD का अपडेट

Published : Aug 19, 2025, 12:52 AM IST
Delhi Weather

सार

Delhi Weather On 19 August: दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हीट इंडेक्स 47°C तक पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

Delhi Weather On 19 August: दिल्ली में उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को मौसम का आलम ऐसा रहा कि हीट इंडेक्स 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे एसी से बाहर निकलते ही पसीना छूटने लगा।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादलों की आवाजाही रहती रही और कई जगह हल्की बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 34.9°C जबकि न्यूनतम तापमान 24.8°C दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 64 से 98 प्रतिशत के बीच रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 35°C से कम था, लेकिन बढ़ा हुआ हीट इंडेक्स गर्मी को और महसूस करा रहा था।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए जारी किया अलर्ट

बारिश के आंकड़े देखें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रिज क्षेत्र में 1.8 मिमी, राजघाट पर 0.1 मिमी और नजफगढ़ में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम 34°C तक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दो स्कूल और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी,पेरेंट्स से बच्चों को तुरंत घर ले जाने की अपील

दिल्ली की हवा फिलहाल साफ

वर्षा और हवा के असर से दिल्ली की हवा फिलहाल साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 76 दर्ज किया गया, जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा और तापमान का यही स्तर अगले दिन भी बना रहेगा। इसलिए दिल्लीवासी फिलहाल हल्की बारिश और उमस भरी गर्मी दोनों का सामना कर सकते हैं, वहीं हवा की गुणवत्ता फिलहाल ठीक बनी हुई है।

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

10 फोटो में देखें एयरपोर्ट पर यात्रियों का संघर्ष, फुटपाथ पर सोने को मजबूर फ्लाइट वाले VIP
Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी