Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा के लिए स्कूल को खाली करा दिया गया है। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके मौजूद हैं। 

Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर स्कूल और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।18 अगस्त सोमवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका को बम की धमकी भरा कॉल आया। इसके बाद स्कूल को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कॉल के जरिए धमकी की सूचना

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह 7:24 बजे कंट्रोल रूम को कॉल के जरिए धमकी की सूचना मिली थी। सुरक्षा कारणों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर पेरेंट्स को बुलाया गया और बच्चों को साथ ले जाने की अपील की।

कई स्कूलों और कॉलेजों को मिल चुकी है धमकी

इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। जुलाई में 20 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी, जिनमें वसंत कुंज का वसंत वैली स्कूल, द्वारका का सेंट थॉमस स्कूल, हौज खास का मदर्स इंटरनेशनल स्कूल और लोदी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय शामिल थे। हालांकि जांच के बाद ये सभी धमकियां झूठी निकली थीं।

यह भी पढ़ें: Vice President Election: कौन हैं सीपी राधाकृष्णन? NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

मामले की गंभीरता से जांच कर रही है पुलिस

स्कूल के अलावा कॉलेज को भी पहले ईमेल से बम धमकी मिल चुकी है। पुलिस का कहना है कि पिछले तीन दिनों में ही करीब 10 स्कूलों और एक कॉलेज को धमकी भरे संदेश मिले थे। फिलहाल, दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।